मानसून की डेट आई सामने! सड़कों पर तबाही, फसलों की बर्बादी, 9 शहरों में ऐलो, 36 में रेड अलर्ट जारी
लखनऊPublished: May 30, 2023 01:05:03 pm
Today Weather in UP: आप जून के महीने में उत्तर प्रदेश में लगभग 3 से 8 दिनों की बारिश की उम्मीद कर सकते हैं। ऐसे में अपनी छतरी साथ रखना एक अच्छा विकल्प है ताकि आप खराब मौसम में ना फंस जाएं।
UP Weather Report Today 30 may 2023: आज का मौसम, aaj ka mausam; आग उगल रही गर्मी से इन दिनों सभी परेशान हैं। हीटवेव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी की वजह से लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। दूसरी तरफ लोग बेमौसम बारिश से भी तंग आ गए हैं। अब तो लोगों को बेसब्री से मानसून का इंतजार है। इस बारे में मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग ने बता दिया है कब यूपी में मानसून पहुंचेगा।