लखनऊ

UP Weather Alert: 48 घंटे तक जमकर होगी बारिश, आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने बताया यूपी में कब दस्तक देगा मानसून

UP Weather Alert: मौसम विभाग ने यूपी के 25 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि प्रदेश में इस बार मानसून का आगमन कब होने जा रहा है। आइए जानते हैं आज पूरे प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है।
 

लखनऊJun 01, 2023 / 12:55 pm

Aniket Gupta

UP Weather Alert: यूपी में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल रही है। बारिश और ठंडी हवाओं ने प्रदेश का मौसम सुहावना कर दिया है। तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक कम हो गया है। लगातार बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत देखने को मिली है। मौसम में इस तरह का लगातार बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो जाने से देखने को मिला है। खबर यह भी आ रही है कि जैसे मई में पश्चिमी विक्षोभ आया है, ठीक उसी तरह जून में भी एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। और इसका असर मानसून कर सीधा देखने को मिलेगा। इस बार मानसून प्रदेश में इंटर करने से पहले खूब भटकने वाला है।
उत्तर प्रदेश में आने से पहले भटकता हुआ दिखाई देगा मानसून
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस बार उत्तर प्रदेश में जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून आने की संभावना है। सीनियर वैज्ञानिक ने बताया कि इस बार कानपुर में 10 जुलाई तक मानसून के इंटर करने की संभावना है। उससे पहले एक बार जून में फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है, जिसकी वजह से मानसून पर असर पड़ेगा और वह उत्तर प्रदेश में आने से पहले भटकता हुआ दिखाई देगा। इस साल मई के महीने में करीब 71 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। और अब जून के पहले सप्ताह में भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की उम्मीद जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ साथ जून में एक चक्रवात भी आने की संभावना है, जो मानसून को प्रभावित करते हुए उसे अपने समय से थोड़ा पीछे धकेल सकता है।
सीएसए मौसम विभाग का अध्ययन
सीएसए मौसम विभाग के अध्ययन में यह पाया गया कि जून के पहले और दूसरे सप्ताह में भी शरीर को जला देने वाली गर्मी देखने को नहीं मिलेगी। जून के पहले सप्ताह तक लू चलने की भी उम्मीद नहीं है। और यदि 10 जून तक तापमान में तेजी नहीं आती है तो यह मानसून के चक्र को भी प्रभावित करेगा और इसके कारण प्रदेश में मानसून का आगमन जुलाई के पहले सप्ताह में भी होना मुश्किल होगा।
कानपुर में मानसून का आगमन 10 से 15 जुलाई तक होने की संभावना (UP Weather Alert)
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि इस बार भी मानसून का आगमन केरल में देर से होगा। और इसके भाई यूपी तक का सफर भी आसान नहीं है। यूपी में प्रवेश करने से पहले मानसून भटकता हुआ दिखाई देगा। और मई में जो मौसमी सिस्टम बने थे ठीक उसी तरह जून में भी देखने की संभावना है, जो मानसून को प्रभावित कर सकता है। मानसून में भटकाव की संभावनाएं अधिक है, जिसके कारण इस बार मानसून का कानपुर में आगमन 10 से 15 जुलाई तक होने की संभावना है। वहीं, इस बार केरल में मानसून 6 से 7 जून तक देखने को मिल सकता है। इसके बाद अरब सागर में बने डिप्रेशन की वजह से मानसून कमजोर पड़ सकता है।
आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम? (UP Weather Alert)
उत्तर प्रदेश में आज का दिन मौसम के लिहाज से मिलाजुला रहने वाला है। कहीं धूप तो कहीं झमाझम बारिश देखने को मिलेगा। मौसम की जानकारी देने वाले वेबसाईट स्काईमेट के अनुसार अगले दो दिनों तक यूपी के पश्चिमी इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने के अनुमान भी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान भी दो से चार डिग्री तक कम देखने को मिलेगा। पूरे पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किये
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.