scriptपूर्वांचल में भारी बारिश का अनुमान, 21 नवंबर से बदलेगा मौसम | up weather forecast change in mausam rain | Patrika News

पूर्वांचल में भारी बारिश का अनुमान, 21 नवंबर से बदलेगा मौसम

locationलखनऊPublished: Nov 20, 2020 09:18:45 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

उत्तर प्रदेश में सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पूर्वांचल में भारी बारिश का अनुमान, 21 नवंबर से बदलेगा मौसम

पूर्वांचल में भारी बारिश का अनुमान, 21 नवंबर से बदलेगा मौसम

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कर्वी (चित्रकूट), चुर्क (सोनभद्र), इलाहाबाद व महोबा में एक-एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गयी। वाराणसी में भी बूंदाबांदी हुई है जिसके बाद हवा में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वांचल में भारी बारिश हो सकती है। आगामी दिनों में ठंड और बढ़ेगी। 21 नवंबर से बारिश की गतिविधियां कुछ समय के लिए कम जाएंगी।
राज्य के प्रयागराज, झांसी तथा आगरा मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा अयोध्या, कानपुर, बरेली व मेरठ मण्डलों में भी यह सामान्य से कम रहा। इसके अलावा प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, बरेली व मेरठ मण्डलों में रात का तापमान भी सामान्य से कम रहा।पिछले 24 घंटों के दौरान मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के पूर्वी हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। आगामी 21 और 22 नवम्बर को राज्य के कई स्थानों पर हल्का कोहरा भी पड़ सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो