ऐसे गिरा पारा
तारीख अधिकतम (डिग्री) न्यूनतम(डिग्री) 4 नवंबर -30 -18 6 नवंबर -28 – 15
7 नवबंर -28 -13
8 नवंबर -27 -11
9 नवंबर -30 -13
तारीख अधिकतम (डिग्री) न्यूनतम(डिग्री) 4 नवंबर -30 -18
7 नवबंर -28 -13
8 नवंबर -27 -11
9 नवंबर -30 -13
10 नवबंर – 27 -12
आगामी पांच दिन का अनुमान
11 नवंबर -27 12 ये है ठंड बढ़ने का कारण
आगामी पांच दिन का अनुमान
11 नवंबर -27 12
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में मौसम करवट लेगा। उत्तरी-पश्चिमी हवा दीपावली से गुलाबी ठंड का एहसास कराएंगी। वहीं राजधानी के तापमान में भी मंगलवार से गिरावट आने के आसार हैं। रोशनी के त्योहार दीपावली में मौसम खुशगवार होगा। राज्य में उत्तरी-पश्चिमी हवा ने दस्तक दे दी है। ऐसे में पहाड़ों से आने वाली ये हवाराजधानी समेत राज्य ठंड का अहसास कराएंगी।
राजधानी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, श्रीनगर, हिमांचल व उत्तराखंड में बर्फबारी से मैदानी इलाकों का तापमान गिरेगा। राजधानी में मंगलवार से इसका असर दिखेगा। वहीं पश्चिमी क्षेत्र के जनपद में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। राजधानी में सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य रहा। वहीं न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।
किसानों के लिए खुशखबरी नहीं हल्की बूंदा-बांदी किसानों के लिए आफत बन सकती है। दरअसल, गर्मीयों में बोई गई धान की फसलें खेतों में लहरा रही हैं। कहीं कटी जा रही हैं तो कहीं कटने को तैयार हैं। कड़ी मशक्कत से लगाई गई धान की फसलों के बरबाद होने का किसानों में डर बना हुआ है।
लखनऊ की हवा हुई जहरीली
बता दें कि दिवाली पर हुई आतिशबाजी व अन्य कारणों से लखनऊ में सांस लेने लायक हवा का स्तर बेहद खराब है। दीपावली के रोज देर रात तक हुई आतिशबाजी ने वायु प्रदूषण के मामले में अगले रोज दिल्ली को भी पछाड़ दिया। दिवाली के अगले दिन लखनऊ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 412 था। रैंकिंग के हिसाब से यह देश में छठे नंबर पर था। गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआइ 390 रिकार्ड किया गया।गत वर्ष दीपावली के अगले रोज लखनऊ में एक्यूआइ केवल 255 ही रिकार्ड हुआ था। यानी इस बार हवा करीब डेढ़ गुना ज्यादा जहरीली हुई है। आतिशबाजी के अलावा मौसम भी इसका एक बड़ा कारक माना जा रहा है।