2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather News: कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार, इस बार पड़ेगा रिकॉर्ड तोड़ सर्दी, वैज्ञानिकों की चेतावनी तेजी से गिरेगा पारा

UP Weather News: पूरे उत्तरी भारत (North India) में इस बार कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ेगी और तापमान भी तेजी से गिरेगा। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि ठंड के मौसम में तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे ठंड में इजाफा होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जैसा इस बार मानसून का मौसम रहा कुछ ऐसा ही मिलजा जुलता रहेगा सर्दी का मौसम।

2 min read
Google source verification
winter12.jpg

प्रतिकात्मक तस्वीर

मेरठ. इस बार ठंड का मौसम भी पूरी तरह से सितम ढाने के लिए तैयार है। जी हां ये हम नहीं मौसम वैज्ञानिकों ने यह आशंका जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी और इस ठंड के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। बता दे कि मानसून की विदाई का यह अंतिम समय चल रहा है। इस कारण से धूप में हल्की नरमी आनी शुरू हो चुकी है।

तापमान में तेजी से होगी गिरावट

कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ एन सुभाष ने बताया कि इस बार ठंड पहले की अपेक्षा काफी तेज पड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बार कड़ाके की ठंड के लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि ध्रुवीय रेखाएं उष्ण कटिबंध के नजदीक पहुंच रही हैं। ध्रुवीय रेखाएं जब उष्ण कटिबंध के नजदीक पहुंचती हैं तो मौसम में तेजी से परिवर्तन होता है। यह परिवर्तन ही इस बार जोरदार ठंड का कारण बनेगा। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। आज के मौसम की बात करें तो इस समय मेरठ में अधिकतम तापमान 32:6 डिग्री सेंटीग्रेट बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 22:4 पर है। यानी तापमान में अभी से गिरावट का दौर जारी है। आगामी 24 घंटे के भीतर मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा।

पूरे उत्तरी भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम वैज्ञानिक डॉ एन सुभाष ने बताया कि इस बार मानसून के दिनों में बहुत अच्छी बारिश हुई है। खासकर आखिरी दिनों में। इसका असर ठंडी के मौसम पर भी पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मेरठ ही पूरे उत्तरी भारत में ठंड का प्रकोप इस बार कुछ अधिक ही होगा। जिसके चलते लोगों को अभी से ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए। इस समय धूप में काफी नरमी दिखाई दे रही है। वहीं उमस पूरी तरह से गायब हो चुकी है। हवा की रफ्तार इस समय 8 किमी प्रति घंटा चल रही है।

Story Loader