तापमान में तेजी से होगी गिरावट कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ एन सुभाष ने बताया कि इस बार ठंड पहले की अपेक्षा काफी तेज पड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बार कड़ाके की ठंड के लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि ध्रुवीय रेखाएं उष्ण कटिबंध के नजदीक पहुंच रही हैं। ध्रुवीय रेखाएं जब उष्ण कटिबंध के नजदीक पहुंचती हैं तो मौसम में तेजी से परिवर्तन होता है। यह परिवर्तन ही इस बार जोरदार ठंड का कारण बनेगा। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। आज के मौसम की बात करें तो इस समय मेरठ में अधिकतम तापमान 32:6 डिग्री सेंटीग्रेट बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 22:4 पर है। यानी तापमान में अभी से गिरावट का दौर जारी है। आगामी 24 घंटे के भीतर मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा।
पूरे उत्तरी भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम वैज्ञानिक डॉ एन सुभाष ने बताया कि इस बार मानसून के दिनों में बहुत अच्छी बारिश हुई है। खासकर आखिरी दिनों में। इसका असर ठंडी के मौसम पर भी पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मेरठ ही पूरे उत्तरी भारत में ठंड का प्रकोप इस बार कुछ अधिक ही होगा। जिसके चलते लोगों को अभी से ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए। इस समय धूप में काफी नरमी दिखाई दे रही है। वहीं उमस पूरी तरह से गायब हो चुकी है। हवा की रफ्तार इस समय 8 किमी प्रति घंटा चल रही है।