scriptUP Weather : पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश, अब शुरू होगी कड़ाके की ठंड, 15 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं | up weather news updates now bitter cold weather will start | Patrika News

UP Weather : पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश, अब शुरू होगी कड़ाके की ठंड, 15 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

locationलखनऊPublished: Dec 06, 2021 11:14:51 am

Submitted by:

lokesh verma

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में रविवार-सोमवार की दम्‍यानी रात को हल्‍की बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है। दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्‍तराखंड के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। इससे आगामी दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से गिरेगा।

up-weather.jpg
लखनऊ. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में रविवार-सोमवार की दम्‍यानी रात को हल्‍की बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है। दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्‍तराखंड के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। इससे आगामी दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से गिरेगा, जिससे ठिठुराने वाली ठंड की शुरुआत होगी। उत्तराखंड से सटे यूपी के जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहेगा। वहीं, नोएडा में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके साथ ही 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। इस हफ्ते यूपी में बारिश आसार कम हैं। जबकि कोहरा और धुंध का काफी असर देखा जा सकता है। इसके साथ ही पारे में भी गिरावट होगी। लखनऊ समेत यूपी के बड़े शहरों में सुबह के समय कोहरा और धुंध का असर दिखेगा। हालांकि बाद में मौसम साफ हो जाएगा। सुबह के वक्त कोहरे के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 11 दिसंबर तक लखनऊ के साथ अधिकांश शहरों में बारिश के आसार नहीं हैं। कुछ शहरों में बादल छाने से हल्की बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज शाम इन शहरों में बारिश अलर्ट, अगले सप्ताह कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार

लखनऊ का मौसम

लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। शहर में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाई रही जो, दिन के साथ साफ हो गई। 7, 8, 9 दिसंबर को भी सुबह-सुबह कोहरा और धुंध छाई रहेगी। 10 और 11 को धूप निकलने के आसार हैं। इस हफ्ते के अंत तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 पहुंचने के आसार हैं।
मेरठ और आगरा का मौसम

मेरठ में सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मेरठ में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाई थी, जो 11 बजे के बाद साफ हो गई। वहीं, आगरा में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। शहर में 9 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। 10 और 11 दिसंबर को कोहरे का कहर देखने को मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो