मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को यूपी के आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस कारण अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हवा की गति मंद पड़ने के कारण रात को धुंध छाने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अब लोगों को कड़ाके की ठंड नहीं झेलनी होगी। हालांकि बारिश के चलते तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी जरूर आ सकती है, लेकिन कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी हिस्सों के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मैदानी इलाकाें में भी असर पड़ेगा। उत्तरी राजस्थान के साथ हरियाणा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते वेस्ट यूपी में भी असर दिखाई देगा। इससे प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में बारिश होगी। इस दौरान कहीं गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
यह भी पढ़ें-
न्यूनतम तापमान में आएगी इतनी गिरावट,इन इलाकों में बारिश का अलर्ट तापमान में तेजी से होगी बढ़ोतरी बता दें कि इस सप्ताह यूपी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान के 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश से अब सर्दी के मौसम की विदाई हो चुकी है। हालांकि सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड का अहसास जरूर हो रहा है। फिलहाल प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आगामी दिनों में तापमान के तेजी से बढ़ने के आसार हैं।