scriptयूपीसीसी अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ोतरी पर कांग्रेस करेगी देशव्यापी आंदोलन | upcc president raj babbar on increase in petrol diesel rates | Patrika News

यूपीसीसी अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ोतरी पर कांग्रेस करेगी देशव्यापी आंदोलन

locationलखनऊPublished: Aug 20, 2019 04:02:17 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने आयोजित संगोष्ठी को किया संबोधित
– यूपी में पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर देशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी
– अनुच्छेद 370 पर भी भाजपा पर साधा निशाना

raj babbar

यूपीसीसी अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ोतरी पर कांग्रेस करेगी देशव्यापी आंदोलन

लखनऊ. भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर (Raj Babbar) ने प्रदेश कार्यालय पर उनको नमन कर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूपी में पेट्रोल-डीजल के बढ़ाए गए दाम को लेकर आंदोलन की घोषणा की।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत पर कांग्रेस का आंदोलन

लखनऊ के कालिदास मार्ग और राजीव चौक स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राज बब्बर ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी में बब्बर ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर भाजपा पर निशाना साधा। बब्बर ने कहा कि अनुच्छेद 370 (#Article370) को लेकर जो बातें की जा रही हैं, उनसे जरने की जरूरत नहीं। इतिहास गवाह है कि देश की आजादी में किसका कितना योगदान रहा है। इसी के साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश में डीजल और पेट्रोल पर टैक्स बढ़ोतरी पर देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से आम लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। सत्ता में बैठे लोगों को इसकी कोई चिंता नहीं है। उनको नींद से जगाने के लिए कांग्रेस पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ आंदोलन करने जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सबसे पहले शुरुआत करेगी।
अच्छे कामों के लिए याद किए जाएंगे राजीव गांधी

प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी शताब्दी के पुरोधा थे। उन्होंने देश को नई दिशा दी। राजीव गांधी का नाम जब भी लिया जाएगा, उनके अच्छे कामों को याद कर लिया जाएगा। देश हित में राजीव गांधी द्वारा किए गए तमाम कार्यों, योजनाओं और सुविधाओं को देश के गरीब तबके तक पहुंचाने का काम किया गया। राजीव गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने का काम किया था। उन्होंने देश में टेक्नोलॉजी का संचार बढ़ाया था।

ट्रेंडिंग वीडियो