scriptमात्र एक ऑनलाइन परीक्षा देकर पाएं सरकारी नौकरी, हर माह मिलेगी 45 हजार सैलरी | uprvunl je vacancy 2019 apply online for sarkari naukri in up | Patrika News

मात्र एक ऑनलाइन परीक्षा देकर पाएं सरकारी नौकरी, हर माह मिलेगी 45 हजार सैलरी

locationलखनऊPublished: Mar 16, 2019 12:06:08 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

Sarkari Naukri in UP : उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम (UPRVUNL) ने निकाली जूनियर इंजीनियर के पदों की सरकारी नौकरी, जानिए कितनी लगेगी परीक्षा फीस
 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर सहित रसायनज्ञ श्रेणी-II, सहायक लेखाकार, कार्यालय सहायक-III (लेखा) के कई पदों भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट (www. UPRVUNL .org) पर जाकर 21 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन (UPRVUNL Online Avedan) कर सकते हैं। इस भर्ती की ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू हो चुकी थी। बता दें कि यह भर्ती 117 पदों के लिए निकाली गई हैं।

अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम में जूनियर इंजीनियर की सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) करना चाहते हैं। तो आपको सबसे पहले आपकों सभी पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। अगर आप इस कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम में पास हो जाते हैं तभी आपको इस भर्ती के लिए योग्य माना जाएगा। यह परीक्षा केवल वही उम्मीदवार दे सकते हैं जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होगी।

जानिए किन पदों के लिए कितनी होगी परीक्षा फीस

अवर अभियन्ता (ट्रेनी) व रसायनज्ञ श्रेणी-II के अनुसूचित जाति वर्ग के लिए – 700 रुपए परीक्षा फीस होगी।
सहायक लेखाकार अन्य श्रेणी के लिए -1000 रुपए परीक्षा फीस होगी।
कार्यालय सहायक-III (लेखा) दिव्यांग श्रेणी (पंजीकरण शुल्क) – 10 रुपए परीक्षा फीस होगी।

जानें कितनी होगी सैलरी

जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा निकाली गई जूनियर इंजीनियर भर्ती की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा पास कर लेंगे केवल उन्हीं उम्मीदवारों को जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए नियुक्त किया जाएगा और 27200 से लेकर 44900 रुपए तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

जानिए पदों के अनुसार कितनी मिलेगी सैलरी

अवर अभियन्ता (ट्रेनी) बनने पर 44900 वेतन मिलेगा।
रसायनज्ञ श्रेणी-II बनने पर 36800 वेतन मिलेगा।
सहायक लेखाकार बनने पर 29800 वेतन मिलेगा।
कार्यालय सहायक-III (लेखा) बनने पर 27200 वेतन मिलेगा।

अगर आप इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी पाना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम की अधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर ले सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो