scriptडिजिटल एक्सरे : नगरों के विकास की ज़िम्मेदारी उठाने वालों को पहले खुद होना होगा विकसित | urban development is not yet digital | Patrika News

डिजिटल एक्सरे : नगरों के विकास की ज़िम्मेदारी उठाने वालों को पहले खुद होना होगा विकसित

locationलखनऊPublished: May 08, 2018 04:27:17 pm

Submitted by:

Dikshant Sharma

नगर निगम की वेबसाइट अपडेट हैं, लेकिन इसमें भी नाला सफाई की सूची अपडेट नहीं है। न ही महत्वपूर्ण आवासीय योजना का जिक्र है।

suresh khanna

suresh khanna

लखनऊ. योगी सरकार में विभागों को डिजटल होने के आदेशों का कितना पालन हो रहा है ये हम लगातार आप तक पहुंचा रहे हैं। इससे पहले हम आपको बिजली और आवास विकास महकमा का सोशल प्लेटफॉर्म की रिपोर्ट बता चुके हैं और आज हम शहरों के विकास की ज़िम्मेदारी संभालने वाले विभाग नगर विकास की बात करने जा रहे हैं।
अगर नगर विकास विभाग की बात करें तो स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। एक तरफ तो नगर विकास मंत्री ट्विटर पर खासा सक्रिय हैं वहीं अगर नगर निगम की बात की जाए तो साफ है कि निगम ने ट्विटर से दूरी बना रखी हैं। आलम यह है कि लंबे समय से न तो ट्विटर पर कोई पोस्ट किया गया है न ही जनता की समस्याओं को सुना गया है। हां, इतना जरूर है कि नगर निगम की वेबसाइट अपडेट हैं, लेकिन इसमें भी नाला सफाई की सूची अपडेट नहीं है। न ही महत्वपूर्ण आवासीय योजना का जिक्र है।
नगर निगम की वेबसाइट
गूगल पर जाकर लखनऊ नगर निगम डालते ही निगम की वेबसाइट ओपन हो जाती है। वेबसाइट के पेज पर अलग-अलग कॉलम बने हैं। जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति पार्किंग और पार्कों की सूची, वार्डों के नाम, पार्षदों के नाम और नंबर, लेखा और प्रचार विभाग के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है। इसके साथ ही ऑनलाइन तरीके से बर्थ सर्टिफिकेट और टैक्स आदि के बारे में न सिर्फ जानकारी हासिल कर सकता है, बल्कि टैक्स आदि जमा भी कर सकता है. हालांकि इसमें नाला सफाई की सूची अपडेट नहीं है और न औरंगाबाद खालसा में चल रही निगम की योजना का जिक्र है।
ट्विटर हैंडल
निगम के ट्विटर हैंडल की बात की जाए तो स्थिति बेहद खराब है। 8 जनवरी के बाद से कोई पोस्ट नहीं किया गया है। निगम का ट्विटर हैंडल स्मार्ट एंड स्वच्छ लखनऊ के नाम से ऑपरेट हो रहा है।
ज्वॉइन किया- जनवरी 2018
कुल ट्वीट-3
फॉलोइंग-27
फॉलोअर्स-39
लाइक्स-0

मेयर है डिजिटली एक्टिव
मेयर संयुक्ता भाटिया भी ट्विटर पर खासी सक्रिय हैं। वह ट्विटर के माध्यम से लोक मंगल दिवस से लेकर अपने निरीक्षण के बारे में जानकारी देती हैं। इसके साथ ही जनता की आने वाली शिकायतों की खुद मॉनीटरिंग करती हैं और उन्हें निस्तारित कराकर ट्विटर में अपडेट भी करती हैं।
ज्वॉइन किया-फरवरी 2018
कुल ट्वीट-789
फॉलोइंग-43
फॉलोअर्स-782
लाइक्स-915

नगर विकास मंत्री हैं एक्टिव
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना भी ट्विटर पर खासे सक्रिय हैं। वह ट्विटर के माध्यम से जनता को समय-समय पर योजनाओं से अवगत कराते रहते हैं।
ज्वॉइन किया-मई 2017
कुल ट्वीट-10.1 के
फॉलोइंग-226
फॉलोअर्स-9769
लाइक्स-33.1 के

मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि निगम के ट्विटर एकाउंट को सक्रिय करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जल्द ही शहर की जनता को निगम के ट्विटर एकाउंट के माध्यम से हर जानकारी मिल सकेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो