लखनऊ

UP में नगर विकास मंत्री ने किया बड़ा बदलाव, शिकायतों के निस्तारण से तय होगा अधिकारियों का काम

उत्तर प्रदेश के नगर विकास में बड़े बदलाव करते हुए मंत्री एके शर्मा ने कहा कि, जनता से जुड़े हुए मुद्दों पर जल्द से जल्दी सुनवाई और समस्याओं के निस्तारण से ही हमारी सारी योजनाएँ सफल होंगी।

लखनऊJun 26, 2022 / 07:59 pm

Dinesh Mishra

Symbolic Photo to Show Developement of UP

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ने कहा कि, अब जन शिकायतों के निस्तारण से अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन होगा। शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। अब तक की जनसुनवाई के आये है बेहतर परिणाम,जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा ने निर्देशित किया है कि कल सोमवार 27 जून,2022 को नगरीय निकायो के अधिशासी अधिकारी के स्तर पर प्रदेश के सभी नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में प्रातः10:00 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई स्थल तक लोग आसानी से पहुँचे, इसके लिए इसकी जानकारी लोगो को पूर्व में ही दे दी जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि इसमें लोगों की शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो।
यह भी पढे: आजमगढ़ में भी BJP की जीत, अखिलेश यादव के भाई रेस से बाहर, मायावती की रणनीति से जीती भाजपा

सिस्टमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकॅनिज्म ब्रिंग हैप्पीनेस एण्ड वैल्यू
ए0के0शर्मा ने कहा कि जनसुनवाई की ’सम्भव’ (सिस्टमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकॅनिज्म ब्रिंग हैप्पीनेस एण्ड वैल्यू) नामक इस व्यवस्था से नागरिकों की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण हो सकेगा और लोगों को एक पारदर्शी व जवाबदेह व्यवस्था मिलेगी।फिर भी यदि किसी समस्या का समाधान अधिशासी अधिकारी या नगर आयुक्त स्तर पर नहीं हो पाता, तो महीने के प्रथम बुधवार को उच्चस्तर पर स्वयं नगर विकास मंत्री जी द्वारा ऐसे मामलों को सुना जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान में सभी संबंधित अधिकारी अपना सार्थक योगदान देंगे। जनशिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता से ही अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन होगा और इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.