scriptबीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल जल्द, कई नेताओं से छिनेगी कुर्सी और इन्हें मिलेगा अहम पद | Uttar Pradesh BJP Sangathan reshuffle update | Patrika News

बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल जल्द, कई नेताओं से छिनेगी कुर्सी और इन्हें मिलेगा अहम पद

locationलखनऊPublished: Jan 19, 2020 04:10:46 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया फरवरी के आखिर तक पूरी हो जाने की उम्मीद है

Swatantra Dev Singh

स्वतंत्र देव सिंह की नई टीम में जहां युवाओं को मौका मिलेगा, वहीं क्षेत्रीय व जातीय समीकरणों का पूरा ख्याल रखा जाएगा

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जल्द ही अपनी नई टीम का गठन करेंगे। स्वतंत्र देव सिंह की नई टीम में जहां युवाओं को मौका मिलेगा, वहीं क्षेत्रीय व जातीय समीकरणों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके अलावा बीते लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के दौरान बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों को प्रमोट करने के अलावा अपेक्षाकृत कम सक्रिय नेताओं की विदाई की जा सकती है। स्वतंत्र देव सिंह अगर ‘एक व्यक्ति और एक पद के सिद्धांत’ के फॉर्मूले पर चलते हैं तो कई पदाधिकारियों को कुर्सी छोड़नी पड़ेगी, जो केंद्र व राज्य में मंत्री, सांसद व विधायक बन गये हैं या फिर विभिन्न निगमों और आयोगों में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं। इन रिक्त पदों पर युवाओं को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा कुछ पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया फरवरी के आखिर तक पूरी हो जाने की उम्मीद है।
राज्य में बीजेपी के संगठन का पुनर्गठन आगामी पंचायत चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। यूपी भाजपा के पद पर निर्वाचित होेते ही स्वतंत्र देव सिंह इसके संकेत भी दे चुके हैं। भले ही स्वतंत्र देव सिंह बीते छह महीनों से यूपी में भाजपा के अध्यक्ष हैं, लेकिन उन्होंने पुरानी परम्परा का निर्वहन करते हुए संगठन में कोई फेरबदल नहीं किया। गौरतलब है कि अभी तक भाजपा की परम्परा रही है कि किसी विशेष परिस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष बदल भी जाये तो बीच में पदाधिकारियों में आमतौर पर कोई बदलाव नहीं किया जाता है। स्वतंत्र देव सिंह अब भारतीय जनता पार्टी निर्वाचित अध्यक्ष हैं। इसी वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव उनकी परीक्षा लेने को तैयार हैं, जिसके लिए वह नई टीम गठित करने जा रहे हैं।
…तो इनसे छिनेगा संगठन का पद
बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान केंद्र सरकार में राज्यमंत्री हैं व अक्षयवरलाल गोंड बहराइच के सांसद हैं। पार्टी पदाधिकारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल उपचुनाव में आगरा उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बन गये। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम राज्यसभा की सदस्य हैं। उपाध्यक्ष जसवंत सैनी व बीएल वर्मा व कुछ अन्य पदाधिकारी राज्यमंत्री का दर्जा पा गये हैं। पार्टी के मंत्रियों में सुब्रत पाठक कन्नौज से सांसद हैं। कौशलेंद्र पटेल केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और अमरपाल मौर्य व धर्मवीर प्रजापति भी राज्यमंत्री का दर्जा पा चुके हैं। प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया और नीलिमा कटियार भी सरकार में मंत्री हैं। भाजपा के ‘एक व्यक्ति और एक पद के सिद्धांत’ के नाते संगठन के पुनर्गठन में इन्हें पदाधिकारियों का पद छोड़ना पड़ेगा।
वीडियो में देखें- कांग्रेस सिंह से स्वतंत्र देव सिंह कैसे बने गये यूपी बीजेपी अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो