script

होली से पहले यूपी बीजेपी संगठन में होगा बड़ा फेरबदल, जानें- स्वतंत्र देव सिंह की टीम में किसे मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर

locationलखनऊPublished: Feb 25, 2020 07:16:33 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की टीम में 35 फीसदी पुराने पदाधिकारियों को हटाकर नये लोगों को मौका दिया जा सकता है

 BJP Sangathan resuffle

होली के पहले बड़े बदलावों को परवान चढ़ाते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह नई टीम का ऐलान कर दिया जाएगा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश बीजेपी संगठन (UP BJP) में जल्द ही बड़ा फेरबदल होने वाला है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की टीम में 35 फीसदी पुराने पदाधिकारियों को हटाकर नये लोगों को मौका दिया जा सकता है। इस फेरबदल में जहां सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में पदों पर नियुक्त किया जाएगा वहीं, निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाना तय है। संगठन में फेरबदल के दौरान जातीय, क्षेत्रीय व राजनैतिक समीकरणों को पूरा ध्यान रखा जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पूरे संगठन में बदलाव करने जा रहे हैं। पार्टी आलाकमान का मानना है कि दिल्ली विधानसभा में हुई चूक में संगठन की बड़ी भूमिका रही है। सूत्रों की मानें तो होली के पहले बड़े बदलावों को परवान चढ़ाते हुए नई टीम का ऐलान कर दिया जाएगा।
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी में एक व्यक्ति एक पद को कांसेप्ट पर काम करती है। इस लिहाज से कुछ पद खाली होंगे, जिन पर नये चेहरों को समायोजित किया जायेगा। हालांकि, नौजवानों को हमेशा हमने वरीयता दी है। किसे क्या स्थान मिलेगा यह कहना अभी जल्दबाजी होगी।
…तो इनसे छिनेगी कुर्सी
स्वतंत्र देव सिंह की नई टीम में विभिन्न विभागों, निगमों, आयोग व अलग-अलग बोर्डों में राज्यमंत्री का दर्जा पाये पदाधिकारियों की कुर्सी छिनेगी। इसके अलावा राज्य मंत्रिमंडल में शामिल पदाधिकारियों को भी संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाना लगभग तय है। जैसे अशोक कटारिया और नीलिमा कटियार राज्यमंत्रिमंडल में स्थान ले चुके हैं। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान केद्र में राज्य मंत्री की भूमिका में हैं। दूसरे उपाध्यक्ष बीएल वर्मा और जसवंत सैनी भी राज्यमंत्री का दर्जा पा गये हैं। संगठन में धर्मवीर प्रजापति भी माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हो गये हैं। लिहाजा ऐसे कई नेताओं के खाली स्थान पर नये चेहरे को तरजीह दी जायेगी। नई टीम में कुछ विधायकों को भी मौका दिया जा सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो