scriptUttar Pradesh Deputy Chief Minister Dinesh Sharma says | जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के यहां अब चल रहा बुलडोजर : दिनेश शर्मा | Patrika News

जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के यहां अब चल रहा बुलडोजर : दिनेश शर्मा

locationलखनऊPublished: Dec 04, 2021 06:49:54 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव सभी के लिए चुनौती है। इसमें एक तरफ जाति, संप्रदाय, क्षेत्र और परिवार को आधार पर बांटने का प्रयास पार्टियां कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर रोजगार, नकल विहीन परीक्षा, रोजगार परक शिक्षा भारतीय जनता पार्टी की सरकार दे रही है। शर्मा ने कहा कि भाजपा में युवाओं को यही सीख दी जाती है।

जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के यहां अब चल रहा बुलडोजर : दिनेश शर्मा
जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के यहां अब चल रहा बुलडोजर : दिनेश शर्मा
लखनऊ,उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि जो जीमनों पर अवैध रूप से कब्जा करते थे ऐसे मफियाओं के घर पर अब बुलडोजर चल रहा है। गरीबों की छिनी जमीन को वापस करवाया जा रहा है। कानपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि योगी सरकार ने मफियाओं पर नकेल कसी है। उनकी अवैध जमीनों पर बुलडोजर चला है। पहले कुछ राजनीतिक दल के लोग धर्मिक स्थानों पर नहीं जाते थे, लेकिन इस बार चुनाव में वह घंटा घड़ियाल बजाते हुए नजर आ रहे हैं। चुनाव आते ही कुछ मौसमीं भक्त आ जाते हैं। वह चुनावी लाभ के लिए मंदिर जा रहे हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.