script

up mahotsav  2020 : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मचाया धमाल

locationलखनऊPublished: Dec 14, 2020 09:24:15 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

भारतीय संस्कृति के विभिन्न स्वरूप पर प्रस्तुति कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

up mahotsav  2020 : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मचाया धमाल

up mahotsav  2020 : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मचाया धमाल

लखनऊ। सृजन फाउंडेशन द्वारा कथा मैदान आशियाना में आयोजित किये जा रहे पांचवें उत्तर प्रदेश महोत्सव 2020’ के सातवें दिन सोमवार को सुरभि कल्चरल ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बाल कलाकारों ने अपने नृत्य के जरिए भारतीय संस्कृति के विभिन्न स्वरूप पर प्रस्तुति कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्तिक, पूजा गुप्ता, अनुष्का विश्वकर्मा, साक्षी कश्यप एवं सृष्टि अवस्थी ने ’देवा श्री देवा’ गीत नृत्य से की। निशा ठाकुर, ईशु शर्मा ने ’रंगीलो मारो डालना’ पायल विश्वकर्मा ने ’घर मोरे परदेसिया’ उसके बाद दिव्या गुप्ता, पूनम गुप्ता, साक्षी कश्यप, अनुशिका विश्वकर्मा ने ’लुक छुप ना जाओ जी’ के गीत पर जब नृत्य किया तो खूब तालिया बजी। अंशू गौतम , मुक्की स्नेहा ने ’हल्का दुप्पटा’, निशा ठाकुर , ईशु शर्मा ने ’हुल्ले हुलारे’ के गीत पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। करीना ठाकुर, पलक शर्मा, प्राची रावत ने ’मेहंदी हाथों में लगवाऊ’ शालिनी गुप्ता ने ’रात का समा’, दिव्या गुप्ता, अंशिका गुप्ता, साक्षी कश्यप ने ’कल्ला सोहना दे’ गीत पर भाव पूर्ण नृत्य किया।
अगले क्रम में तनु कुमारी, पूजा कुमारी, आकांक्षा कुमारी ने भजन ’कोन कहता है भगवान आते नही’ नृत्य किया तो माहौल भक्ति से सराबोर हो गया। मोहिनी मिश्रा ने काव्यपाठ किया। समारोह में महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण पर रैंप वॉक किया। कार्यक्रम का नृत्य निर्देशन तनु कुमारी, शालिनी गुप्ता ने और संचालन रुचि अरोड़ा ने किया।
संस्था अध्यक्ष डॉ0 अमित सक्सेना ने बताया कि कल 15 दिसंबर को सांय 6 से 8 अक्शीष एंटरटेनमेंट (हरदोई) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 8 से 9 हिंदी फिल्म कोरोना लॉकडाउन का प्रोमोशन आयोजित किया जाएगा। संस्था सचिव व डायरेक्टर स्नेहधरा वृद्धाश्रम अरुण प्रताप सिंह ने बताया सरकार द्वारा जारी आवश्यक गाइडलाइन का पूर्णतया
//?feature=oembed

ट्रेंडिंग वीडियो