scriptNight Curfew 2021 :रात्रि कर्फ्यू को लेकर मुख्यमंत्री ने जारी की गाइडलाइन | Uttar Pradesh Night Curfew Important Guidelines | Patrika News

Night Curfew 2021 :रात्रि कर्फ्यू को लेकर मुख्यमंत्री ने जारी की गाइडलाइन

locationलखनऊPublished: Sep 07, 2021 03:06:21 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

सावधान (Night Curfew Important Guidelines)

Night Curfew 2021 :रात्रि कर्फ्यू को लेकर मुख्यमंत्री ने जारी की गाइडलाइन

Night Curfew 2021 :रात्रि कर्फ्यू को लेकर मुख्यमंत्री ने जारी की गाइडलाइन

लखनऊ ,(Night Curfew Important Guidelines)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी दुबारा ना बढ़ पाए उसके लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी कर दी हैं। पुलिस प्रशासन को जारी खास गाइडलाइन में उन्होंने कहाकि जो भी व्यक्ति नियमो का पालन नहीं करता हैं उसके साथ कड़ी कार्यवाही की जाए।(Night Curfew Important Guidelines) हम किसी भी प्रकार से व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देंगे। यह आदेश अपने सरकारी आवास पर आयोजित टीम 9 की बैठक में जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहाकि कोविड से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। (Night Curfew Important Guidelines)भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप टीकाकरण के लिए अर्ह लोगों में से 45 फीसदी प्रदेशवासियों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है।
टीकाकरण में बनाये कई रिकॉर्ड

उन्होंने कहाकि विगत दिवस प्रदेश ने दो नए रिकॉर्ड बनाये। विगत 24 घंटे में 33 लाख 42 हजार 360 लोगों ने टीकाकवर प्राप्त किया। यह किसी राज्य में एक दिन में हुआ सर्वाधिक कोविड टीकाकरण है। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन 08 करोड़ 8 लाख से अधिक हो गया है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। इस प्रक्रिया को और तेज किए जाने की आवश्यकता है। टीके की उपलब्धता के लिए भारत सरकार से सतत संपर्क बनाए रखा जाए।
(Night Curfew Important Guidelines) रात्रि कर्फ्यू को लेकर मुख्यमंत्री ने जारी की गाइडलाइन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया कि कोविड की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रभावी की जाए। 11 बजे तक सभी दुकानें,बाजार बंद हो जाएं। लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें। विभिन्न राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। हमें सावधान रहना होगा। अतिरिक्त स्थिति बरतनी होगी। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो