scriptअखिलेश यादव ने नहीं किया संवैधानिक पद का सम्मान- सिद्धार्थनाथ सिंह | Uttar Pradesh Political News | Patrika News

अखिलेश यादव ने नहीं किया संवैधानिक पद का सम्मान- सिद्धार्थनाथ सिंह

locationलखनऊPublished: May 30, 2022 02:22:55 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज

siddhathnath_singh.jpg

Sidharth Nath Singh File Photo

पालिटिकल 1-

अखिलेश यादव ने नहीं किया संवैधानिक पद का सम्मान- सिद्धार्थनाथ सिंह

पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने कभी भी संवैधानिक पद का सम्मान नहीं किया। विधानसभा में उनके विधायकों द्वारा भी यही दर्शाया गया। इससे पूर्व विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण को बाधित किया गया जो राज्य के संवैधानिक प्रमुख का अपमान है। नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। जिस तरह से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर उन्होंने टिप्पणी की वह शोभा नहीं देती। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उनके व्यवहार से यह भी पता चलता है कि पिछड़े वर्ग के लोगों से भी प्रेम नहीं है।
पालिटिकल 2-

स्थानीय स्तर पर नहीं हो रहा काम- सीएम योग आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में कहा कि लोगों की अधिकारी स्थानीय स्तर पर काम नहीं कर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण तहसील एवं थाना स्तर पर ही कर दिया जाये। निस्तारण समयबद्ध तरीके से पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। इसके साथ ही कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों को गोरखनाथ मंदिर में उनके उपयोग की सामग्री देते हुए मुख्यमंत्री ने यह भरोसा दिलाया तो बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ गया। बच्चों ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि वे पूरी मेहनत से पढ़ाई करेंगे और कामयाब इंसान बनेंगे।
यह भी पढ़ें

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बोले सीएम योगी- तमाम मिथक तोड़कर दोबारा बनाई सरकार

पालिटिकल 3-

प्रदेश में गायों की संख्या कम हुई- अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर, नर्स, वार्डबॉय की कमी है, करोड़ों की दवाई एक्सपायर, हाउसिंग और अर्बन डेवलपमेंट की हालत खराब है. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अगर सपा के काम को हटा दें तो भी सरकार ने क्या किया है, कोई नया काम नहीं हुआ।’ अखिलेश यादव ने कहा, ‘सरकार के गलत फैसलों को वजह से गायों के संख्या कम होती जा रही है, कन्नौज की पहचान इत्र से है न की गोबर से, लगता है आपको इत्र से लगाव न हो, हमे गोबर नहीं, परफ्यूमरी पार्क चाहिए। नेता सदन को हमारे ट्वीट से तकलीफ, नोएडा दिल्ली मेट्रो हमारी सरकार में नोएडा के बजट से बनी थी, जिसकी शुरुआत के लिए हमे नहीं बुलाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो