scriptदो महीने से महिला को पेट दर्द की शिकायत, ऑपरेशन में निकला 20 किलो ट्यूमर | Uttar Pradesh top four news | Patrika News

दो महीने से महिला को पेट दर्द की शिकायत, ऑपरेशन में निकला 20 किलो ट्यूमर

locationलखनऊPublished: Dec 21, 2018 05:38:41 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी

लखनऊ. फैजाबाद निवासी शकुंतला (45) के पेट से 20 किलो ट्यूमर ऑपरेशन कर निकाला गया। महिला को दो महीने पहले पेट दर्द की शिकायत हुई। दो हफ्ते पहले पेट दर्द के साथ सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी।आजम खां ने अपने बेटे के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाए है। इस संबंध में जांच के आदेश जारी किए गए हैं। चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर लगी रोक को निर्धारित समय के लिए हटा दिया गया है।
महिला के पेट से निकला 20 किलो का ट्यूमर

लखनऊ. डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने 110 किली की महिला के पेट से 20 किसो ट्यूमर ऑपरेशन कर निकाला। फैजाबाद निवासी शकुंतला (45) का वजन ज्यादा होने के चलते उन्हें चलने फिरने में परेशानी होती थी। करीब दो महीने पहले उन्हें पेट में दर्द महसूस हुआ। दो हफ्ते पहले पेट दर्द के साथ सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। राम मनोहर लोहिया अस्पताल मं भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड जांच कराई। जांच में उन्के पेट से 20 किलो का ट्यूमर निकला।
लखनऊ. प्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में ठंड बढ़ेगी। पश्चिम यूपी में शीतलहर चलने के आसार हैं। वहीं गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ और आगरा में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। इस बीच सबसे ज्यादा ठंड मुजफ्फरनगर में पड़ी, जहां पारा एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आजम खां ने बेटे के बनवाए दो जन्म प्रमाणपत्र

लखनऊ. पूर्व मंत्री आजम खां पर अपने बेटे के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप है। उनके विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र बने हैं और दोनों पर ही अलग-अलग पासपोर्ट बनवाया गया है। पहला जन्म प्रमाणपत्र नगर पालिका परिषद रामपुर से 28 जून 2012 को और दूसरा जन्म प्रमाणपत्र लखनऊ नगर निगम से 21 जनवरी, 2015 को बनवाया गया था। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक आकाश सक्सेना की शिकायत पर प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।
चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ते पर लगी रोक हटी

लखनऊ. राज्यकर्मियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ते पर लगी रोक को निर्धारित समय के लिए हटा दिया गया है। यह मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय के निर्देश पर हटाया गया है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ते का आदेश सचिव पंकज कुमार के हस्ताक्षर से जारी किए गया। आदेश के मुताबिक 9 मार्च, 2018 से पूर्व निजी चिकित्सालयों में कराई गई चिकित्सा की प्रतिपूर्ति पहले की तरह किए जाने का फैसला किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो