script

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

locationलखनऊPublished: Jan 14, 2020 10:58:59 am

आज के अखबारों में छपी 10 बड़ी खबरें, यहां पढ़ें कहां क्या हुआ…

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

लखनऊ. मंगलवार, 14 जनवरी, 2020 को राजधानी लखनऊ से प्रकाशित विभिन्न समाचार-पत्रों में यह अहम सुर्खियां छाई हुई हैं।

मौसम: प्रदेश में तीन दिन बदली-बारिश के आसार

हाड़ कंपा देने वाली ठंड से फिलहाल निजात मिलने के आसार नहीं हैं। अगले तीन-चार दिन प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला रहने की संभावना है। बढ़ेगी ठंड: मौसम निदेशक जे.पी. गुप्त ने बताया कि पाकिस्तान व जम्मू कश्मीर के आसपास के्द्रिरत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में बदली-बारिश के आसार बन रहे हैं। राजधानी लखनऊ सहित कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। मौसम निदेशक ने बताया कि तापमान गिरने से ठंड और बढ़ सकती है।
सुजीत लखनऊ, आलोक नोएडा के पुलिस कमिश्नर

प्रदेश मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई बैठक में लखनऊ और गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस फैसले के तत्काल बाद दोनों जिलों में पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति भी कर दी गई। इस प्रणाली को लागू करने की अधिसूचना भी जारी हो गई है। एडीजी जोन प्रयागराज सुजीत पाण्डेय लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। वहीं एडीजी/आईजी मेरठ रेंज आलोक सिंह को नोएडा का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
पुलिस आयुक्त से कानून व्यवस्था मजबूत होगी : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पुलिस आयुक्त प्रणाली से कानून व्यवस्था और मजबूत होगी। अभी यह प्रणाली लखनऊ व गौतमबुद्धनगर में लागू की गई है। कानून-व्यवस्था से बढ़कर सरकार के लिए कुछ भी नहीं है। उसके लिए जो भी करना पड़ेगा, करेंगे। इन निर्णय से जनता में विश्वास बढ़ेगा। कैबिनेट में गृह विभाग के प्रस्ताव को मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की।
33 आईपीएस अफसर बदले

प्रदेश सरकार ने लखनऊ व नोएडा में पुलिस कमिश्नर के पद पर एडीजी की तैनाती के साथ ही 33 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति के अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे जावीद अहमद को डीजी फायर सर्विस बनाया गया है। लव कुमार को डीआईजी गोरखपुर रेंज बनाया गया है। दस अफसरों को लखनऊ में डीसीपी के पद पर तैनात किया गया है, जबकि सात अफसरों को गौतमबुद्धनगर के डीसीपी पद पर तैनाती दी गई है।
यूपी में 32 हजार शरणार्थी चिह्नित

नागरिक संशोधन कानून की अधिसूचना जारी होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में रह रहे शरणार्थियों की पहचान का काम तेज हो गया है। प्रदेश के गृह विभाग के आदेश पर जिलों में डीएम ऐसे लोगों की पहचान कर रहे हैं और रिपोर्ट शासन के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जा रही है। प्रदेश में अब तक 32 हजार शरणार्थियों की पहचान हुई है। माना जा रहा है कि सभी जिलों से रिपोर्ट आने के बाद यह संख्या एक लाख के करीब पहुंच सकती है।
रक्षामंत्री की स्मार्ट सिटी के कार्यों पर रहेगी नजर

रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यों पर सीधे नजर रखेंगे। कार्यों को बेहतर तरीके से कराने के लिए बनाए गए एडवाइजरी फोरम उनको शामिल किया गया है। इसके अलावा सांसद, विधायक व विभिन्न समाज के लोगों को भी इसमें नामित किया गया है। लखनऊ स्मार्ट सिटी मिशन एडवाइजरी फोरम में नामित सदस्य समय-समय पर बैठक कर दिशा निर्देश जारी करेंगे। लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व नगर आयुक्त डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी को संयोजक बनाया गया है।
डबल डेकर सुबह 6 बजे चलकर 2:15 बजे पहुंचेगी आनंद विहार

लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। डबल डेकर सुपरफास्ट का लखनऊ जंक्शन से छूटने का समय अब सुबह छह बजे होगा। अभी यह तड़के 4.55 बजे से चल रही है । इसका रूट भी अब बदलेगा। यह ट्रेन मोहिबुल्लापुर (मड़ियांव) स्टेशन पर रुकते हुए सीतापुर के रास्ते दोपहर 2.15 बजे दिल्ली (आनंद विहार) पहुंचेगी। अभी ट्रेन का संचालन बरेली, मुरादाबाद के रास्ते होता है। इस रूट के मुकाबले सीतापुर होते हुए ट्रेन के आनंद विहार पहुंचने में 15 मिनट अधिक लगेंगे।
हादसा : लखनऊ आ रही बस खाई में गिरी, 2 की मौत

सोमवार सुबह लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गांव सिकरारा के पास कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा हुआ। आगरा से लखनऊ जा रही वोल्वो बस लगभग 35 फीट गहरी खाई में गिर पड़ी। दो यात्रियों की मौत हो गई। 27 यात्री जख्मी हुए हैं। दो घायलों की हालत चिंताजनक है। बस में ड्राइवर- कंडक्टर सहित 41 लोग सवार थे।
कल से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य

सूर्य के मकर रेखा से कर्क रेखा की ओर जाना उत्तरायण कहलाता है। शास्त्रानुसार उत्तरायण देवताओं का दिन है। सूर्य के मकर राशि के प्रवेश को मकर संक्रान्ति कहते है। मकर संक्रान्ति अगर सूर्यास्त के बाद प्रारम्भ होती है तो अगले दिन प्रात: सूर्योदय के बाद पुन्यकाल में पवित्र स्थानों पर स्नान दान का महत्व होता है। खरमास खत्म होने के साथ शुभ माह प्रारंभ हो जाता है। मलमास के कारण रुके हुए विवाह आदि मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
नशाखोरी में इस्तेमाल सिरिंज से एचआईवी का खतरा

युवाओं में इंजेक्शन से नशे की आदत तेजी से बढ़ रही है। नशाखोरी में एक सिरिंज का कई लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे एचआईवी संक्रमण फैल रहा है। यूपी में एचआईवी संक्रमण का आंकड़ा 4.5 प्रतिशत है, जबकि लखनऊ समेत यूपी के 10 जिलों में यह आंकड़ा 10 फीसदी बढ़ गया है। यह चौंकाने वाले वाले आंकड़े सोमवार को यूपी स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (यूपीसैक्स) के अफसरों ने साझा किए।

ट्रेंडिंग वीडियो