scriptउत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां | Uttar Pradesh Top News 23 July 2020 | Patrika News

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

locationलखनऊPublished: Jul 23, 2020 10:40:01 am

आज के अखबारों में छपी 10 बड़ी खबरें, यहां पढ़ें कहां क्या हुआ…

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

लखनऊ. गुरुवार, 23 जुलाई, 2020 को राजधानी लखनऊ से प्रकाशित विभिन्न समाचार-पत्रों में यह अहम सुर्खियां छाई हुई हैं।

अब हवा में भी फैलने लगा कोरोना वायरस , संक्रमितों का आंकड़ा 55,782 पहुंचा

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित नए मरीजों के मिलने की रफ्तार में कोई लगाम नहीं लग पा रही है। बीते चौबीस घंटों में यूपी में कोरोना वायरस के 2308 नए केस मिले हैं। यह अब तक एक दिन में मिले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 19 जुलाई को 2250 और 16 जुलाई को 2083 मरीज मिले थे। अब कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 55,782 पहुंच गया है। वहीं 33,500 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में सात और रोगियों की मौत होने के बाद कोरोना से मौतों का आंकड़ा अब 1236 पहुंच गया। एक्टिव केस भी बढ़कर अब 20,825 हो गए हैं।
होम आइसोलेशन के मरीजों को मिलेगी खास तरह की किट, लगे होंगे ये उपकरण

बिना लक्षण वाले मरीजों को स्वास्थ्य विभाग खास तरह की किट उपलब्ध कराएगा। इसमें बुखार और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा मापने का उपकरण भी होगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। शासन ने शर्तों के साथ बिना लक्षण वाले मरीजों को घर में आइसोलेट रहने की इजाजत दी है। करीब 80 प्रतिशत मरीज बिना लक्षणों वाले हैं। गंभीर कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू की गई है।
कल होगा कोरोना की वैक्सीन का पहला ह्यूमन ट्रायल

पूरी तरह स्वदेशी ‘कोवाक्सिन’ के पहले ह्यूमन ट्रायल (मानव परीक्षण) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।एम्स में बुधवार को 12 लोगों की स्क्रीनिंग पूरी कर ली गई। सबसे पहले शुक्रवार को दो लोगों को डोज दिया जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो इसी साल के अंत या अगले साल के पहले महीने तक आम लोगों के लिए वैक्सीन बाजार में आ जाएगी।
गोरखपुर में हो सकता है ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन का ट्रॉयल

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बनी वैक्सीन का ट्रॉयल रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) कर सकता है। इस ट्रॉयल में वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज को भी शामिल कर सकता है। इस वैक्सीन को आरएमआरसी की देखरेख में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया उपलब्ध कराएगा।
राम मंदिर निर्माण : अयोध्या में ‘हाउडी मोदी’ जैसा होगा पीएम का भूमि पूजन

रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भूमि पूजन का देश भर में लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान अमेरिका के टेक्सास शहर के हृयूस्टन में सितंबर 2019 हुए ‘हाउडी मोदी’ के कार्यक्रम की याद भारतवासियों के जेहन में होगी। कोरोना संकट के कारण भूमि पूजन में भले देश की सभी शीर्षस्थ हस्तियों को शामिल नहीं किया जा रहा है। फिर भी इस आयोजन को हाउडी मोदी की ही तर्ज पर मेगा इवेंट बनाने की तैयारी है।
यूपी कैबिनेट फैसला : साल भर में इंडस्ट्री नहीं लगाई तो प्लाट आवंटन रद होगा

उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास संशोधन अध्यादेश के तहत तय समय में अगर प्राधिकरण द्वारा आवंटित प्लाट पर इंडस्ट्री नहीं लगाई गई तो उस प्लाट का आवंटन रद कर दिया जाएगा। उसे लैंड बैंक में शामिल कर अन्य निवेशकों को आवंटित किया जाएगा। इससे संबंधित विधेयक विधानसभा के आगामी सत्र में पास कराया जाएगा।
विकास दुबे मामले में जल्द केस दर्ज कर सकता है प्रवर्तन निदेशालय

‌कानपुर कांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मामला दर्ज कर सकता है। ईडी ने सभी आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मामलों का ब्योरा कानपुर पुलिस से हासिल कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध प्रथम दृष्ट्या मनी लांड्रिंग का मामला बनने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विकास दुबे को कारतूस सप्लाई करने वाले जय की लग्जरी कार में लगा सचिवालय का पास फर्जी निकला

बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे को कारतूस सप्लाई करने वाला जय बाजपेई लग्जरी कार में विधानसभा का फर्जी पास चस्पा करके चलता था। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। फर्जीवाड़ा सामने आने पर अब जय के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
गरीबों के सरकारी अनाज पर भी डाका डालते थे विकास दुबे गैंग

कानपुर देहात में माफिया विकास दुबे के असरदार इलाकों में गरीब कार्डधारकों को सरकारी अनाज भी नहीं मिलता था। खाद्य विभाग की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच में गांव वालों ने बताया है कि उन्हें सरकारी अनाज नहीं मिलता। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिया जा रहा खाद्यान्न भी नहीं मिला।
यूपी में गाड़ियों के मालिकों को बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन की वजह से नहीं चले यात्री वाहनों का दो महीने का और माल वाहक वाहनों का एक महीने का उनका टैक्स माफ कर बड़ी राहत दी है। सरकार ने परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के तहत बुधवार को मंजूर कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो