scriptQuick Read: रेलवे अस्पतालों में बाहरी भी करा सकेंगे इलाज | uttar pradesh top news | Patrika News

Quick Read: रेलवे अस्पतालों में बाहरी भी करा सकेंगे इलाज

locationलखनऊPublished: Sep 24, 2021 02:39:00 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

रेलवे के अस्पतालों में कर्मियों और उनके स्वजन के अलावा बाहर के लोग भी अपना इलाज करा सकेंगे। अस्पताल पूरी तरह डिजिटल तो होंगे ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मॉडल) पर तैयार होंगे। यानी, अस्पतालों का समग्र विकास होगा।

Quick Read: रेलवे अस्पतालों में बाहरी भी करा सकेंगे इलाज

Quick Read: रेलवे अस्पतालों में बाहरी भी करा सकेंगे इलाज

रेलवे अस्पतालों में बाहरी भी करा सकेंगे इलाज

गोरखपुर. रेलवे के अस्पतालों में कर्मियों और उनके स्वजन के अलावा बाहर के लोग भी अपना इलाज करा सकेंगे। अस्पताल पूरी तरह डिजिटल तो होंगे ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मॉडल) पर तैयार होंगे। यानी, अस्पतालों का समग्र विकास होगा। बाहरी लोगों को इलाज की अच्छी सुविधा मिलेगी। गोरखपुर सहित देश के 40 स्टेशनों के बाद हॉस्पिटल और स्कूलों को भी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के हाथों में देने की योजना तैयार होने लगी है। हॉस्पिटल ही नहीं रेलवे के स्कूल भी पीपीपी मॉडल पर विकसित होंगे। अगर कोई पार्टनरशिप नहीं मिला तो स्कूलों को केंद्र या राज्य सरकार के विद्यालयों से संबद्ध कर दिए जाएंगे। अभी तक रेलवे के विद्यालयों में बाहरी लोगों के बच्चों के लिए कोटा निर्धारित था, नई व्यवस्था रेलवे कर्मचारियों के लिए कोटा निर्धारित होगा।
12 अक्टूबर को गोरखपुर में जनसभा करेंगे प्रियंका गांधी

गोरखपुर. ‘हम वचन निभाएंगे’ यात्रा में शामिल होने 12 अक्टूबर को गोरखपुर आ रहीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा जनसभा को भी संबोधित करेंगी। वह सात अक्टूबर को अयोध्या से शुरू हो रही यात्रा बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर आदि जिलों से होते हुए 12 अक्टूबर को गोरखपुर आएगी। यहां पहले चरण का समापन होगा। 17 अक्टूबर को गोरखपुर से दूसरे चरण की शुरुआत होगी। यहां से यात्रा कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ होते हुए आजमगढ़ जाएगी। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि 12 अक्टूबर को प्रियंका वाड्रा गोरखपुर आ सकती हैं। उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
बेटे की गर्दन पर चाकू रख मां से दुष्कर्म

कानपुर. चकेरी में बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर आरोपितों ने मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार थी। इस बीच उसकी पहचान के एक शख्स ने सर्किट हाउस में रहने वाली महिला से उसकी जान पहचान कराई। जहां उनकी मुलाकात गोपाल भारद्वाज और रवि सोनकर से हुई। उन लोगों ने घर में पूजा करने की बात कही।आरोप है कि 16 मई को दोनों उनके घर नशे की हालत में पहुंचे। इस दौरान आरोपितों ने उनके 15 वर्षीय बेटे के गले पर चाकू रखकर उनके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपितों ने उनकी अश्लील वीडियो बना लिया आैर उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपितों ने कई बार जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपितों ने बेटे की हत्या करने और पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पिकनिक गए दो छात्र नदी में डूबे

कानपुर. कानपुर देहात में सेंगुर नदी में को डूबे दोनों छात्रों के शव शुक्रवार को मिल गए। गुरुवार को दोनों छात्रों के डूबने के बाद देर शाम तक गोताखोरों ने दोनों की तलाश की थी। शुक्रवार को भी सुबह से जब शवों को ढूंढना शुरु किया गया तब जाकर दाेनों के शव बरामद हुए। मूसानगर क्षेत्र के सरौटा गांव के पास पिकनिक मनाने गए छात्र अर्पित यादव 16 व सुमित यादव गुरुवार को सेंगुर नदी मेे डूब गए थे। गोताखोरों ने उनकी तलाश की। दूसरे दिन शुक्रवार को अर्पित का शव घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर व सुमित का शव चतरीपुरवा गांव के पास नदी में उतराता मिला। पुलिस ने दोनों शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
पति की दूसरी शादी पर पहली पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

प्रयागराज. प्रयागराज के करेली इलाके इलाके में रहने वाली ताहिरा खातून हामिद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि 2018 में उसका विवाह फहद बिन अहमद निवासी करामत की चौकी से हुआ था। विवाह के बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। तमाम कोशिश के बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। करीब एक वर्ष बाद उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसे और प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ दिन बाद उसे घर से निकाल दिया गया। मायके वालों ने किसी प्रकार दो लाख रुपये देकर उसे वापस ससुराल भेजा। ताहिर खातून का आरोप है कि 13 सितंबर को उसके वाट्सएप पर कुछ फोटो आई। इसमें उसका पति हाथरस की रहने वाली एक हिन्दू युवती के साथ उसके धर्म के मुताबिक शादी कर ली। बाद में उसे इस्लाम कबूल करवा लिया। विरोध करने पर पति ने तीन तलाक देकर निकाल दिया।
सिरफिरे युवक ने की फायरिंग, 8 पुलिसकर्मी घायल

बहराइच. बहराइच शहर के कोतवाली नगर इलाके में सिरफिरे युवक ने फायरिंग कर दहशत का माहौल पैदा कर दिया।कोतवाली नगर के शैलेन्द्र कुमार शर्मा व मोहित शुक्ला के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शैलेन्द्र के साथ एएसपी सिटी से मुलाकात कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। रात लगभग 09.30 बजे मोहित शुक्ला अपने साथियों के साथ शानदार मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर अभद्र व्यवहार किया। इसकी सूचना मिलने पर घंटाघर पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार जायसवाल, दरोगा अफजल खां पुलिस बल के साथ पहुंचे, तो मोहित व उसके साथियों ने पुलिस पर य पथराव कर दिया। पथराव में आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए।
तीन महीने पहले लव मैरिज, पति पत्नी ने की खुदकुशी

लखनऊ. लखनऊ में पारा के हंसखेड़ा स्थित पुरानी काशीराम कालोनी में रह रहे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। निशातगंज निवासी सुहैल (22) ने तीन महीने पहले सिद्धार्थनगर निवासी शाजिया से प्रेम विवाह किया था। काम से लौटते वक्त सुहैल समोसे लेकर आया था। पति-पत्नी नाश्ता कर रहे थे। तभी उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। विवाद के बाद सुहैल ने पत्नी शाजिया को सिगरेट लाने के लिए बाहर भेज दिया। कुछ देर बाद शाजिया वापस लौटी तो पति का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। इसके बाद उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा ली। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। आस-पास के लोगों ने सुहैल के घर हुए हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर राजेश कुमार के मुताबिक सुहैल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो