scriptQuick Read: ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा कंबल, चादर | uttar pradesh top news | Patrika News

Quick Read: ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा कंबल, चादर

locationलखनऊPublished: Nov 05, 2021 03:36:17 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

कोविड के समय से ही रेल सफर के दौरान यात्रियों को कंबल, चादर और तकिया देने पर रोक है। इस सर्दी में यात्रियों को रेलवे सफर के दौरान यह सभी जरूरी वस्तुएं मुहैया कराएगा। रेलवे बोर्ड जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी कर सकता है।

Quick Read: ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा कंबल, चादर

Quick Read: ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा कंबल, चादर

सर्दी में यात्रियों को मिलेगा कंबल, चादर

कानपुर. कोविड के समय से ही रेल सफर के दौरान यात्रियों को कंबल, चादर और तकिया देने पर रोक है। इस सर्दी में यात्रियों को रेलवे सफर के दौरान यह सभी जरूरी वस्तुएं मुहैया कराएगा। रेलवे बोर्ड जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी कर सकता है। रेल महकमे में चल कंबल चादर फिर से मिलने की चर्चाओं के बीच वेस्टर्न रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वेस्टर्न रेलवे ने इसके लिए कई जरूरी गाइडलाइन जारी की हैं। उत्तर मध्य रेलवे ने भी कंबल, चादर को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का मानना है कि जल्द दिशा निर्देश मिल जाएंगे।बोर्ड के निर्देश के बाद पूरे देश में यह व्यवस्था लागू होगी।
गला दबाकर 16 वर्षीय किशोर की हत्या, खेत में मिला शव

वाराणसी. रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित खेत मे किशोर का शव मिलने के बाद क्षेत्र में किशोर का शव मिला। गंगापुर क्षेत्र के सुइचक उसरा हरिजन बस्ती के पीछे अशोक सिंह के खेत में शुक्रवार की सुबह एक किशोर का शव मिला जिसका गला दबाया गया था। परिवार वालों और पिता ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि अक्सर वही लड़के इनके बेटे को मारते पीटते थे। पुलिस के सामने ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान पर गांव के शराबियों और जुआड़ियों का जमावड़ा होता है। आशंका जताई गई है कि दीपावली की रात जुआ खेलने के दौरान ही मारपीट के बाद हत्या की गई है। किशोर के हत्या की सूचना पर मौके पर इंस्पेक्टर रोहनिया विमल कुमार मिश्र सहित काफी संख्या में फोर्स पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाने गई।
कोचिन एक्सप्रेस में शुरू हुए इकोनोमी सफर

गोरखपुर. कोचीन एक्सप्रेस के इकोनामी वातानुकूलित कोच में इकोनामी सफर (अर्थव्यवस्था के अनुरूप यात्रा) शुरू हो गया है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने पूर्वांचल के यात्रियों को दीपावली की सौगात देते हुए गोरखपुर से बनकर चलने वाली कोचीन एक्सप्रेस में इकोनामी वातानुकूलित कोच लगाना शुरू कर दिया है। हालांकि, शुरुआत में ट्रेनों की रेक में अभी एक-एक कोच ही लगाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में सामान्य लिंकहाफ मैन बुश (एलएचबी) की जगह इकोनामी एसी कोच ही लगाए जाएंगे। दरअसल, इकोनामी एसी कोचों में यात्रा सुगम तो हो ही गई है लेकिन रेलवे को भी एक कोच में अतिरिक्त 11 बर्थ का फायदा मिलने लगा है। पूर्वोत्तर रेलवे को प्रथम चरण में 20 कोच मिले हैं, जो कोचीन सहित महत्वपूर्ण ट्रेनों में लगाए जाएंगे। आने वाले दिनों पूर्वोत्तर रेलवे की अन्य सभी प्रमुख ट्रेनों में भी इकोनामी एसी कोच ही लगाए जाएंगे।
दिवाली पर हर्ष फायरिंग में युवक की मौत

वाराणसी. शराब के नशे में धुत होकर दिवाली पर पिस्टल से हर्ष फायरिंग करना वाराणसी में पांच दोस्तों को महंगा पड़ गया। सिगरा पुलिस ने दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से दो पिस्टल भी बरामद हुआ। पिशाचमोचन कॉलोनी निवासी गोपाल श्रीवास्तव का पुत्र चंदन श्रीवास्तव उर्फ अमन (28) दिवाली पर अपने दोस्त देवेश, सचिन, जीतू और सतीश पाल के साथ शराब पी।इसके बाद पांचों देर रात कामायनी नगर कॉलोनी पार्क में खुद के अवैध पिस्टल से फायरिंग करने लगे। इसी बीच निकली एक गोली चंदन के गर्दन को आरपार कर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तुरन्त ही चंदन को मृत घोषित कर दिया। चंदन के पिता ने दोस्त देवेश, सचिन, जीतू और सतीश पाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि सभी ने बेटे संग मारपीट की औऱ लूट के बाद सचिन ने गोली मारकर हत्या कर दी।
दीयों से दो गोदामों में आग, लाखों का माल जला

कानपुर. कानपुर के जूही ओ-ब्लॉक स्थित प्लास्टिक के गोदाम में गुरुवार रात दिवाली की पूजा में जलाए गए दीये से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में पास में स्थित कोल्ड्रिंक का गोदाम भी आ गया। भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार आग में लाखों का माल जलने की आशंका है। इलाके में रहने वाले राजेश कुमार का प्लास्टिक गोदाम है। थाना प्रभारी संतोष आर्य के अनुसार शुक्रवार को राजेश दिवाली की पूजा के लिए गोदाम में पहुंचे। यहां उन्होंने कई दीये जलाए। इसके बाद वह गोदाम बंद कर घर चले गए। दीये की लौ से प्लास्टिक का सामान जलने लगा और कुछ ही देर में पूरे गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों में चीख पुकार मच गई। तेज लपटों ने पास स्थित दीवान सिंह के कोल्ड्रिंक के गोदाम को भी चपेट में ले लिया।
घर में घुसकर फेंका तेजाब

सुलतानपुर. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एक युवक ने 18 वर्षीय युवती पर उसके घर जाकर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया। पीड़िता को परिवार के लोगों ने कादीपुर सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया। पीड़िता के परिजनों ने इसे एकतरफा प्रेम-प्रसंग का मामला बताया। पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि थाना करौंदीकला क्षेत्र के पाकड़पुर निवासी पवन गौतम (20) ने अपने घर के बरामदे में लेटी युवती पर बोतल में भरा तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गयी। उन्होंने बताया कि तेजाब फेंककर आरोपी फरार हो गया। आरोपी के परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी है।
10 हजार किसानों के खाते में भेजी गई साढ़े चार करोड़ रुपए

बहराइच. बहराइच के करीब 10 हजार किसानों के खाते में कृषि निवेश अनुदान राशि आ गई है। इन सभी किसानों को ई-पेमेन्ट के माध्यम से 04 करोड़ 31 लाख 52 हजार 891 रुपये की राशि का भुगतान कर दिया है। बहराइच डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि जनपद की तहसील महसी, नानपारा, कैसरगंज व मिहींपुरवा में बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों के सापेक्ष सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारों की ओर से राहत पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं। उनकी ओर से प्राप्त विवरण के अनुसार पहले चरण में 4967 कृषकों के खाते में त्वरित सहायता ई-पेमेन्ट द्वारा एक करोड़ 92 लाख 68 हजार, द्वितीय चरण के तहत 4898 कृषकों के खाते में त्वरित सहायता ई-पेमेन्ट द्वारा दो करोड़ 38 लाख 84 हजार 581। कुल 9865 कृषकों के खाते में त्वरित सहायता ई-पेमेन्ट द्वारा चार करोड़ 31 लाख 52 हजार 891 की धनराशि बाढ़ आपदा से प्रभावित कृषकों/व्यक्तियों के खाते में बुधवार रात 11 बजे तक भेजी गई।

ट्रेंडिंग वीडियो