scriptQuick Read: छत से सीधे नीचे लोहे की रॉड पर गिरा मजदूर, मौत | Uttar Pradesh Top News | Patrika News

Quick Read: छत से सीधे नीचे लोहे की रॉड पर गिरा मजदूर, मौत

locationलखनऊPublished: Nov 30, 2021 03:17:48 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

देर शाम कारखाने में काम खत्म होने के बाद सभी मजदूर घर चले गए। जबकि गंगा सागर कारखाने में ही रहते थे। उनका परिवार पड़ोस के रानीपुर मोहल्ले में किराए पर रहता था। अगले दिन सुबह 8.30 बजे पारस नामक मजदूर पहुंचा तो कारखाने के मुख्य द्वार पर गंगा सागर का शव दिखा।

Uttar Pradesh Top News

Uttar Pradesh Top News

छत से सीधे नीचे लोहे की रॉड पर गिरा मजदूर, मौत

वाराणसी. सिगरा थानांतर्गत महमूरगंज स्थित पंचशील नगर कॉलोनी में देर रात छत से गिरे मजदूर की मौत हो गई। पंचशील नगर कॉलोनी निवासी अंडर गारमेंट व्यवसाई शिवकुमार अग्रवाल के मकान के पिछले हिस्से में कारखाना है। जहां चंदौली निवासी गंगा सागर विश्वकर्मा (60) हेल्पर के तौर पर काम करते थे। देर शाम कारखाने में काम खत्म होने के बाद सभी मजदूर घर चले गए। जबकि गंगा सागर कारखाने में ही रहते थे। उनका परिवार पड़ोस के रानीपुर मोहल्ले में किराए पर रहता था। अगले दिन सुबह 8.30 बजे पारस नामक मजदूर पहुंचा तो कारखाने के मुख्य द्वार पर गंगा सागर का शव दिखा। इसकी सूचना बड़े पुत्र संजय विश्वकर्मा को दी। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई विजय विश्वकर्मा और पुत्र संजय ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कारखाने का मुआयना किया। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य संकलन किया। एसीपी चेतगंज अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना प्रतीत हो रहा है।
2 और 3 को बारिश का अनुमान

लखनऊ. दिसंबर के पहले तीन दिन ठंड ज्यादा रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर के पहले हफ्ते में प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। मौसम का ये बदलाव दो और तीन दिसंबर को पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक देखने को मिल सकता है। बारिश के साथ-साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के तेज झोंके भी चल सकते हैं। जिससे शीतलहर बढ़ेगी। दूसरी तरफ पश्चिमी यूपी में दो दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा लेकिन तीन दिसंबर से बदलाव की स्थिति बन रही है। चार दिसंबर से पश्चिमी यूपी का मौसम खुला रहेगा। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिलेगा। बारिश के साथ ही पूर्वी यूपी के जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के भी चलने की संभावना है। इसका असर एक ही दिन रहेगा। इसके बाद चार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम नम रहेगा।
प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई फांसी

उन्नाव. उन्नाव में प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के केवाना गांव में आम के बाग में शव मिले हैं। पुरवा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का रहने वाला युवक अजगैन के मिश्रीगंज गांव स्थित ननिहाल में रहता था। कानपुर नगर थाना बारादेवी के जूही की रहने वाली किशोरी से उसका अफेयर था। दोनों का मिलना जुलना किशोरी के घरवालों को पसंद नहीं था। इसलिए युवक उसे गांव से भागकर उन्नाव ले आया। जिसके बाद किशोरी के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई थी। मंगलवार सुबह दोनों का शव आम के बाग पर पेड़ पर एक रस्सी से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
हर्ष फायरिंग में युवक को गोली

बांदा. बांदा में एक युवक को शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लग गई। गोली युवक के पेट में लगी है। मामला देहात कोतवाली के करहिया गांव का है। शिव कुमार की बेटी की शादी थी। बसंत खेड़ा जाफर गंज फतेहपुर से पंकज सिंह की बारात आई हुई थी। लड़के के चाचा राजबहादुर को हर्ष फायरिंग के दौरान पेट में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलाने वाले रिटायर्ड आर्मी मैन हरिद्वार सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसकी रिवाल्वर भी जब्त कर ली गई। घायल युवक फतेहपुर का रहने वाला है। हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर बांदा लेकर पहुंचे। जहां से डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया है।
युवक की हत्या के बाद बवाल

अंबेडकरनगर. यूपी के अंबेडकर नगर में जमीन के विवाद में युवक की काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने खुद को मकान में कैद कर लिया और भीड़ और पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।मामला टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी भोजपुर चौराहे का है। अंकित यादव ट्रैक्टर-ट्राली से पराली का भूसा लेकर जा रहा था। भोजपुर चौराहे पर राजेंद्र यादव से विवाद हो गया। जिसके बाद राजेन्द्र यादव और उनके पुत्रों ने मिलकर अंकित यादव की काटकर हत्या कर दी। दोनों परिवारों में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हैं।
देवा शरीफ के लिए एसी बसें

लखनऊ. राजाजीपुरम से देवा शरीफ के लिए 11 एसी बसों की शुरुआत पहली दिसंबर से होने जा रही है। ग्रामीण इलाकों को जोड़ते हुए नया रूट डिमांड पर नगरीय परिवहन ने बनाया है। राजाजीपुरम से शुरू होकर माती होते हुए ग्वारी गांव तक जाएगी। इन बसों की चार्जिंग की व्यवस्था राजाजीपुरम स्थित डिपो में की गई है। यह जानकारी सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने दी है। उन्होंने बताया कि माल, बरगदिया, माेहनलालगंज आदि रूटों पर आए बेहतर परिणाम को देखते हुए जनता की मांग पर इस नए रूट को शुरू किया जा रहा है। 15 मिनट से अधिकतम आधे घंटे के अंतराल पर दोनोंं ओर से बसें यात्रियों को उपलब्ध होंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो