scriptUP Top Ten News: लेखपाल पर गाय से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, क्षेत्रीय लोगों ने किया हंगामा | uttar pradesh top ten news | Patrika News

UP Top Ten News: लेखपाल पर गाय से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, क्षेत्रीय लोगों ने किया हंगामा

locationलखनऊPublished: Sep 07, 2020 02:47:51 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

उत्तर प्रदेश के ललितपुर के तहसील मड़ावरा में तैनात एक बुजुर्ग लेखपाल पर मोहल्लेवालों ने गाय के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है।

UP Top Ten News: लेखपाल पर गाय से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, क्षेत्रीय लोगों ने किया हंगामा

UP Top Ten News: लेखपाल पर गाय से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, क्षेत्रीय लोगों ने किया हंगामा

लेखपाल पर गाय से रेप के प्रयास का आरोप, क्षेत्रीय लोगों ने किया हंगामा

ललितपुर. उत्तर प्रदेश के ललितपुर के तहसील मड़ावरा में तैनात एक बुजुर्ग लेखपाल पर मोहल्लेवालों ने गाय के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। कस्बा मड़ावरा निवासी किशोर सिंह, भगवान सिंह, नत्थू सिंह, बृजेंद्र सिंह सहित दो दर्जन से अधिक मोहल्लेवालों ने शनिवार की रात थाना अध्यक्ष मड़ावरा को एक प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि तहसील मड़ावरा में तैनात 58 वर्षीय लेखपाल कस्बे में ही एक मकान में किराए पर रहते हैं। दो सितंबर की रात 9 बजे लेखपाल की ओर से पड़ोसी की गाय को पकड़ लिया गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जा रहा था। यह सबकुछ पड़ोस में रहने वाले बृजेंद्र सिंह पुत्र चंदन सिंह ने देख लिया। इसके बाद उन्होंने अगले दिन लेखपाल से भी यह बात पूछी। फिर लेखपाल रातोंरात मकान छोड़कर गायब हो गया। उधर, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच एसडीएम से कराई जा रही है। जांच के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
छह महीने बाद खुला सारनाथ, पर्यटकों और पुरातत्वकर्मियों में नोकझोंक

वाराणसी. भगवान बुद्ध की तपोस्थली सारनाथ सोमवार को लगभग छह महीने के बाद पर्यटकों के लिए खुली। मगर पहले ही दिन पर्यटकों और पुरातत्वकर्मियों में प्रवेश को लेकर नोकझोंक हो गई। सुबह लगभग 10 से लेकर एक घंटे के बीच में 50 की संख्या में पर्यटक वापस चले गए।पुरातात्विक खंडहर परिसर में प्रवेश के लिए ई-टिकट लेना अनिवार्य है। जिसके कारण ई-टिकट कैसे बुक किया जाए, इसकी पेमेंट कहां होगी, इसकी जानकारी नहीं होने से लगभग 50 पर्यटक वापस चले गए। वहीं आंध्रप्रदेश, यूएस एनआरआई, हैदराबाद के पर्यटकों ने पुरातात्विक प्रवेश द्वार पर तैनात पुरातात्विक कर्मियों द्वारा पर्यटकों को सम्मान देने व ई टिकट को लेकर नोकझोंक हुआ। लगभग आधे घंटे बाद जाकर 3 पर्यटकों का ई-टिकट स्कैन हो पाया।
ब्यूटीशियन को शराब पिलाकर रेप

प्रयागराज. संगमनगरी के धूमनगंज की एक ब्यूटीशियन को जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर उसके दोस्त ने शराब पिलाकर रेप किया। युवती की हालत बिगड़ गई। विरोध करने पर उसे मारा पीटा गया। पार्टी से निकली युवती किसी तरह धूमनगंज थाने पहुंची और वहीं पर अचेत हो गई। महिला पुलिस ने उसे संभाला। थोड़ी देर बाद उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ रेप हुआ है। एसपी सिटी ने बताया कि युवती नशे की हालत में है। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी की लेकिन कोई पकड़ा नहीं गया। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आज से शुरू होगा तीसरा विद्युत शवदाह गृह

लखनऊ. शहर में तीसरा विद्युत शवदाह गृह काम करने लगेगा। गुल्लाला घाट में यह शवदाह गृह तैयार हो गया है और संभावना है कि मंगलवार से यह काम करने लगेगा। कोरोना संक्रमित शव की अंतिम संस्कार करने में मदद मिल सकेगी। अभी भैसाकुंड में दो विद्युत शवदाह गृह हैं लेकिन हर दिन 25 से 30 शव आने से दूर खड़े परिजनों को इंतजार करना पड़ता है। शनिवार रात दो बजे तक शवों का अंतिम संस्कार होता रहा। करीब 30 शव कोरोना संक्रमित लाए गए थे। सामान्य दिनों में भी करीब दस शव विद्युत शवदाह गृह में आते थे। इसमे लावारिश शव अधिक होते हैं। यहां अंतिम संस्कार की निशुल्क व्यवस्था है। नगर अभियंता-छह एसएफए जैदी ने बताया कि गुल्लाला घाट में विद्युत शवदाह गृह तैयार हो गया है। आठ सितंबर से इसको चालू करने की तैयारी है।
एक जिला-एक खेल स्कीम लॉन्च करेगा खेल विभाग

आगरा. एक जिला-एक उत्पाद योजना की तर्ज पर खेल विभाग एक जिला-एक खेल योजना लॉन्च कर रहा है। खेल विभाग इस योजना के तहत प्रत्येक जनपद के सबसे लोकप्रिय खेल की तलाश कर रहा है। सभी जनपदों से सूचना आने के बाद विभाग जनपद के सबसे लोकप्रिय खेल की ढांचागत सुविधाएं बढ़ाएगा और सुविधा का इस्तेमाल करने वाले खिलाड़ियों में से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करेगा। खेलो इंडिया स्कीम के तहत केन्द्र सरकार का खेल मंत्रालय राज्यों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में मदद कर रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जिला-एक खेल स्कीम लॉन्च की है।
नहर में कूदे प्रेमी युगल, नहीं मिला सुराग

कन्नौज. घर वालों की डांट से बचने के लिए रविवार की देर शाम सौरिख इलाके में एक प्रेमी युगल ने नहर में छलांग लगा दी थी। पहले तो रात में ही दोनों की तलाश की गई, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। सोमवार की सुबह होते ही सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र के ही आठ गोताखोरों को दोनों की तलाश के लिए नहर में उतारा गया लेकिन प्रेमी युगल का कोई सुराग नहीं मिला।अफसरों ने लखनऊ से एसडीआरएफ टीम की मांग की है जिसका इंतजार हो रहा है। नहर में छलांग लगाने वाले युवक के परिजन घर में ताला डालकर रफूचक्कर हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया का मामला दर्ज किया है।
पूर्व सांसद अतीक अहमद के मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू

प्रयागराज. पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके करीबियों पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद अतीक व उनके कुछ करीबियों के यहां कुर्की की कार्रवाई के बाद उनके रिश्तेदार का अवैध मकान बुल्डोजर चलवाकर प्रशासन ने ढहवा दिया। अब सोमवार को सिविल लाइंस में नवाब यूसुफ रोड पर करीब 600 वर्ग गज क्षेत्रफल में नजूल की भूमि पर बने अतीक अहमद के अवैध मकान को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैैै। बुल्डोजर से मकान को ढहाने की कार्रवाई जिला व पुलिस प्रशासन के साथ प्रयागराज विकास प्राधिकरण संयुक्त रूप से कर रहा है। करोड़ों रुपये कीमत की नजूल भूमि पर बने इस मकान को करीब चार महीने पहले सील कर दिया गया था।
ड्रोन करेगा रेल यात्रियों की सुरक्षा

आगरा. ट्रेनों के अंदर व प्लेटफार्मों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ तैनात रहती है। मगर, रेलवे लाइन, यार्ड की सुरक्षा की अभी कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। मुड़िया पूर्णिमा और जन्माष्टमी जैसे बडे़ आयोजन के दौरान स्टेशन पर भीड़ पर नजर रखना भी मुश्किल होता है। इसके लिए भारतीय रेलवे 17 आधुनिक ड्रोन कैमरे खरीदने जा रहा है। इन ड्रोन कैमरों को प्रमुख रेल मंडलों को उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत प्रयागराज और आगरा रेल मंडल को ड्रोन देने की तैयारी है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में प्रयागराज मंडल को ड्रोन कैमरा मिलेगा। इसके बाद आगरा रेल मंडल को ड्रोन कैमरा दिया जाएगा। ड्रोन से यात्री सुरक्षा के साथ रेलवे संपत्ति की निगरानी में मदद मिलेगी।
पत्नी पर चाकू से हमला कर किया घायल, रोज करता था मारपीट

कानपुर. नौबस्ता खाड़ेपुर पुरानी बस्ती में नशेबाजे ने पत्नी पर चाकू से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर जागे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपित पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से भाग निकला। दरअसल, खाड़ेपुर पुरानी बस्ती निवासी राजमिस्त्री रमेश शराब का लती है। शराब के लती होने के चलते आये दिन नशे में धुत होकर घर आता था। जिसका 40 वर्षीय पत्नी अर्चना विरोध करती थी। बेटे निकित ने बताया सोमवार की सुबह शराब के लिए रुपये मांगने पर विवाद शुरू हुआ। बात बढ़ने पर मारपीट के दौरान रमेश ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। सिर और दाहिने हाथ मे चाकू लगने से अर्चना लहूलुहान हो गई। अर्चना के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचे हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
गोरखपुर में चलेगी इलेक्ट्रिक बसें

गोरखपुर. कोरोना की वजह बसों के संचालन प्रक्रिया में देरी होने से अब फरवरी-2021 में शहरियों को आधुनिक सिटी बसों में सुविधाजनक यात्रा करने को मिलेगी। 25 बसें नगर निगम को उपलब्ध कराई जाएंगी। इनका संचालन शहर के हर छोर से होगा। निर्धारित दो रूटों पर 12-13 बसें सुबह सात से रात के नौ बजे तक चलाई जाएंगी। स्टॉपेज का चयन भी हुआ है। जिस स्टॉपेज पर बस शेल्टर नहीं हैं, वहां इसे बनवा जाएगा। अगले चरण में बसों की संख्या में इजाफा होगा। इसके अलावा पार्किंग स्थल से एयरपोर्ट तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए दो बसें आएंगी। शासन स्तर से गठित टीम को त्रिची जाकर इनका निरीक्षण करना है। टीम के निरीक्षण के बाद बसें गोरखपुर आएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो