लखनऊ

छिटपुट बारिश के बाद बढ़ेगी यूपी से दिल्ली तक गर्मी, जाने अपने इलाके का हाल

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बारिश के बाद एकाएक तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। इस बीच बिजली का भी आना जाना लगा रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

लखनऊSep 11, 2020 / 11:14 am

Karishma Lalwani

छिटपुट बारिश के बाद बढ़ेगी यूपी से दिल्ली तक गर्मी, जाने अपने इलाके का हाल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बारिश के बाद एकाएक तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। इस बीच बिजली का भी आना जाना लगा रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक आद्रता और गर्मी का एहसास हुआ। अगले दिन शुक्रवार की सुबह भी मौसम इसी तरह बना रहा। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि इस बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में छुटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा लेकिन इससे गर्मी से पूरी तरह से निजात नहीं मिलेगी।
उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही उत्तर-पूर्वी राजस्थान और इससे सटे हिस्सों पर भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों में मॉनसून का असर और बारिश का दौर जारी है। देश व प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
12 तक बारिश के आसार

मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी। स्काईमेट वेदर के अनुसार, यूपी के प्रयागराज, लखनऊ, चित्रकूट, फतेहपुर, फैजाबाद, जौनपुर, कानपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, सुलतनापुर, रायबरेली, रीवा, उन्नाव और वाराणसी में हल्कि से मध्यम वर्षा होगी।
ये भी पढ़ें: स्कूल खोलने पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का बयान, इस तारीख के बाद खुल सकते हैं स्कूल
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.