scriptटूटा गर्मी का रिकार्ड, पारा 42 पार, घर से बाहर निकलना दूभर | uttar pradesh weather news temperature peaked over forty two degrees | Patrika News
लखनऊ

टूटा गर्मी का रिकार्ड, पारा 42 पार, घर से बाहर निकलना दूभर

– तापमान पहुंचा 40 के पार- कानपुर में टूटा 12 साल का रिकार्ड- आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

लखनऊApr 26, 2019 / 02:27 pm

Karishma Lalwani

summer

टूटा गर्मी का रिकार्ड, पारा 42 पार, घर से बाहर निकलना दूभर

लखनऊ. बढ़ती गर्मी और धूप लोगों का हाल बेहाल कर रही है। राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार पहुंचा। गुरुवार को जहां लखनऊ का तापमान 40 डिग्शुरी रहा, तो वहीं शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कानपुर में गर्मी ने 12 साल का रिकार्ड तोड़ा जब गुरुवार को शहर का तापमान 42.6 डिग्री पहुंचा। हालांकि, शुक्रवार को गर्मी से हल्कि राहत मिली जब अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। हालांकि, उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में गर्मी के साथ ही लू का प्रकोप भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। इस साल बारिश भी सामान्य रहेगी।
आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी

सुबह 8 बजे से ही तेज धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल रहता है। आने वाले दिनों ये मुश्किल और बढ़ेगी क्योंकि तापमान बढ़ेगा। कुछ दिन पहले हुई बारिश ने भीगी फसलों के सूखने में मदद तो की है लेकिन इसके बाद निकली धूप ने कामकाजी लोग व स्कूल आने जाने वाले बच्चों का बुरा हाल कर रखा है।
गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, अमेठी में 41 डिग्री सेल्सियस, बाराबंकी में 41 डिग्री सेल्सियस, उन्नाव में 41 डिग्री सेल्सियस, हरदोई में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गेहूं, मक्का और आलू की फसलों को नुकसान

अचानक बढ़ी गर्मी ने किसानों को परेशान कर दिया है। इससे गेहूं, मक्का और आलू की फसलें प्रभावित हो रही हैं। बढ़ते तापमान में गेहूं की फसल के खराब होने की आशंका सबसे ज्यादा है। बढ़ती गर्मी मेंथा के किसानों के लिए भी सिरदर्द बन गई है। गर्म तापमान और पछुआ हवाओं के चलने से प्रदेश के किसानों को मेंथा की फसल के सूखने का डर सता रहा है।
बढ़ती गर्मी में बरतें ये सावधानी

कामकाजी लोगों व कोचिंग आने जाने वाले विद्यार्थियों को धूप में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ती है। ऐसे में तेज धूप और गर्म हवा में हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है। गर्मी के असर से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए जैसे कि:-
– डीहाईड्रेशन से बचने के लिए 8-10 ग्लास पानी पिएं
– ग्लोकूज और ओआरएस का घोल भी लेते रहें
– तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें
– कूलर और पंखा चलाने के साथ ही वेंटीलेशन का भी ध्यान रखें
– बाहर निकलते वक्त सनस्क्रीन लगाकर निकलें व टैनिंग से बचने के लिए टोपी या छाते का उपयोग करें

Home / Lucknow / टूटा गर्मी का रिकार्ड, पारा 42 पार, घर से बाहर निकलना दूभर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो