मार्च माह में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद अप्रैल में भी राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। जिन दक्षिण पश्चिमी हवाओं की संभावना पहले थी वह देर से चली हैं। इससे भले ही एक से दो डिग्री तापमान में कमी आई लेकिन गर्मी का अहसास बढ़ गया। इसकी वजह नमी का प्रतिशत बढ़ना रहा। ऐसी स्थितियों में शुष्क गर्मी से ज्यादा नमी भरी गर्मी परेशान करती है।
ये भी पढ़ें - कानपुर: देश की पहली ग्रीन कैंटीन में कॉलेज के छात्र खाएंगे खाना, जल्द खुलेंगे ग्रीन रेस्तरां
दोपहर में 40-42 पहुंच रहा पारा
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40.8 रहा जो गुरुवार के मुकाबले 1.3 डिग्री कम है। पर न्यूनतम तापमान 22.6 से बढ़कर 23.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 40.0 से घटकर 38.8 हो गया लेकिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। पारा 18.2 से बढ़कर 20.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।रात के तापमान में वृद्धि
दिन के तापमान में तो मामूली कमी हुई लेकिन रात का पारा चढ़ गया। आसमान पर हल्के बादलों के चलते रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अगले 48 घंटों के बाद इसमें तेजी से बदलाव आएगा।अभी और परेशान करेगी हीट वेव
सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हीट वेव के चलते किसानों को पीक समय में खेतों में न रहने के लिए कहा गया है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। नमी जरूर बढ़ी हुई है जिससे गर्मी का अहसास बढ़ गया है। आगे अधिकतम तापमान में भी वृद्धि होगी। प्रदेश के सबसे गर्म रहे जिले कानपुर नगर 40.8 झांसी 39.11 प्रयागराज 39.4 बरेली 36 वाराणसी 35.3 लखनऊ 35.2