आज ही के दिन बंटा था उत्तर प्रदेश, मुलायम सिंह यादव से जुड़े हैं उत्तराखंड आंदोलन के दिलचस्प किस्से
लखनऊPublished: Nov 09, 2022 08:16:55 am
कई साल तक चले आंदोलन के बाद 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड को अलग राज्य के तौर पर पहचान मिली थी। उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड बना था।
22 साल पहले, 9 नवंबर 2000 में देश को सत्ताइसवां राज्य मिला था। उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिम हिस्से को अलग उत्तराखंड राज्य के तौर पर राज्य का दर्जा मिला। उत्तर प्रदेश के बंटवारे यानी उत्तराखंड के बनने में कई लोगों के अहम किरदार रहे। जिसमें सबसे दिलचस्प नाम है उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का।