scriptअखिलेश यादव ने लिया सबसे बड़ा फैसला, सपा प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाया, सामने आ रही ये वजह | Uttarakhand Samajwadi Party State President Kuldeep Rawat terminate | Patrika News

अखिलेश यादव ने लिया सबसे बड़ा फैसला, सपा प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाया, सामने आ रही ये वजह

locationलखनऊPublished: Dec 17, 2018 11:44:49 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

अखिलेश यादव ने उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाया, सामने आ रही ये वजह

akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने लिया सबसे बड़ा फैसला, सपा प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाया, सामने आ रही ये वजह

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के (सपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत पद से हटा दिया है। अब जल्द ही अखिलेश यादव नई कार्यकारिणी और प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेंगे। 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने के लिए अखिलेश यादव अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं पर लगातार कार्रवाई कर रहे है।
उत्तराखंड समाजवादी पार्टी में घमासान नवंबर में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी के दो प्रदेश महासचिव व एक जिलाध्यक्ष को निलंबित करने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद निलंबित पदाधिकारियों ने लखनऊ जाकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा था। इसके बाद अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के फैसले को पलटते हुए तीनों पदाधिकारियों को बहाल कर दिया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी के भीतर बढ़ती गुटबाजी से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी नाराज थे। यही कारण है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत को पद से हटाते हुए पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत ने कहा कि उन्होंने निकाय चुनावों की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा था और प्रदेश में चल रहे पूरे प्रकरण से भी उन्हें अवगत कराया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो