scriptवरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना की जयंती 24 को | Veteran freedom fighter Dr. Darbari Lal Asthana's birth anniversary on 24 | Patrika News

वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना की जयंती 24 को

locationलखनऊPublished: Jul 20, 2021 03:37:30 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

स्नेहधरा वृद्धाश्रम में 25 को मनायी जाएगी स्मृति सभा

वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना की जयंती 24 को

वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना की जयंती 24 को

लखनऊ। वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी दर्शनशास्त्री डॉ.दरबारी लाल अस्थाना की जयंती शनिवार 24 जुलाई को है। इस उपलक्ष्य में उनके गोमती नगर निवास पर पूजन होगा जबकि रविवार 25 जुलाई को जानकीपुरम विस्तार सरस्वतीपुरम हाउस नम्बर 316 स्थित स्नेहधरा वृद्धाश्रम परिसर में स्मृति सभा का आयोजन सुबह आठ बजे किया जाएगा। इस अवसर पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षक अभिषेक अग्रवाल और सृजन फाउण्डेशन के अध्यक्ष डॉ.अमित सक्सेना सहित अन्य उपस्थित रहेंगे।
वरिष्ठ रंगकर्मी और डॉ.दरबारी लाल के पुत्र पुनीत अस्थाना के अनुसार डॉ.दरबारी लाल का जन्म 24 जुलाई 1905 को आगरा में हुआ था। अंग्रेंज़ी हुकुमत के दौरान राजकीय कॉलेज आगरा में बहिष्कार आन्दोलन से वह राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में सक्रीय हुए। वृन्दावन के प्रेम महाविद्यालय में उन्होंने ग्रामोत्थान का कार्य किया और ब्रज के अनेक गांवों का दौरा कर आम लोगों में राष्ट्रीयता की भावना जगायी। शान्ति निकेतन में अध्ययन के दौरान गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर ने उन्हें एक कलम भी आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया था। युसुफ मेहर अली द्वारा संचालित अखिल भारतीय युवक आन्दोलन के संचालन में भी वह सक्रीय रहे। सिंधी समाज के आध्यात्मिक गुरु श्रीयुत टी.एल.वासवानी का भी उन्हें सानिध्य मिला। साल 1930 में वृंदावन के प्रेम महाविद्यालय के छात्रों के साथ जब वह सत्याग्रह आन्दोलन कर रहे थे तब उन्हें 9सी-12 धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
4 अगस्त 1930 को उनको छह महीने के कठोर कारावास का दंड सुनाया गया। 11 अक्टूबर 1930 में उन्हें मथुरा जेल से सीतापुर जेल में ट्रांसफर कर दिया गया। डॉ.दरबारी लाल उत्तर प्रदेश कांग्रेंस कमेटी के सदस्य भी रहे। उन्होंने शक्ति आश्रम का संचालन भी किया। स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद उन्होंने देहरादून में रहकर मेडिकल प्रैक्टिस की। 1952-53 में वह देहरादून की नगर कांग्रेस कमेटी के प्रधान मंत्री रहे। इसके बाद वह लखनऊ आ गए और 1954 से उन्होंने उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि लखनऊ केन्द्र के संचालक के रूप में लम्बे समय तक कार्य किया।
वह उत्तर प्रदेश हरिजन सेवक संघ की कार्यकारणी और संयुक्त सदाचार समिति कार्यकारिणी के भी सदस्य रहे। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें 15 अगस्त 1972 को ताम्रपत्र से सम्मानित किया था। 3 मार्च 1985 को 80 वर्ष की आयु में डॉ.दरबारी लाल का स्वर्गवास हो गया था। वर्तमान में फेसबुक पर डॉ.दरबारी लाल अस्थाना लिंक के माध्यम से राष्ट्रीयता और सामाजिक दायित्वों के प्रति लोगों को जागरुक किया जा रहा है। स्नेहधरा वृद्धाश्रम की निर्देशिका डॉ.अर्चना सक्सेना ने बताया कि वहां 85 वर्षीय चंद्राणी, 77 वर्षीय लक्ष्मी नारायण शुक्ल, 69 वर्षीय गणेश, 60 वर्षीय शशिकांत, 55 वर्षीय अनुपम अवस्थी और 55 वर्षीय आशा और 55 वर्षीय अनिल भंडारी की उपस्थिति रहेंगे।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x82t8f7
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो