scriptचार्टर्ड प्लेन से इंदौर से यूपी लाया जाएगा विकास दुबे, शराब कारोबारी से जुड़े थे तार | Vikas Dubey will be brought from Indore to UP via chartered plane | Patrika News

चार्टर्ड प्लेन से इंदौर से यूपी लाया जाएगा विकास दुबे, शराब कारोबारी से जुड़े थे तार

locationलखनऊPublished: Jul 09, 2020 02:47:17 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

मध्य प्रदेश पुलिस (MP Police) विकास दुबे गिरफ्तार (Arrest) नहीं करेगी, बल्कि एमपी पुलिस उसे यूपी पुलिस (UP Police) के हवाले करेगी।

चार्टर्ड प्लेन से इंदौर से यूपी लाया जाएगा विकास दुबे, शराब कारोबारी से जुड़े थे तार

चार्टर्ड प्लेन से इंदौर से यूपी लाया जाएगा विकास दुबे, शराब कारोबारी से जुड़े थे तार

लखनऊ. यूपी के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे (Vikas Dubey) के बारें में नई जानकारी सामने आई है कि मध्य प्रदेश पुलिस विकास दुबे गिरफ्तार (Arrest) नहीं करेगी, बल्कि एमपी पुलिस उसे यूपी पुलिस के हवाले करेगी। सूत्रों के अनुसार यूपी एसटीएफ (UP STF) के अधिकारी चार्टर्ड प्लेन से इंदौर (Indore) पहुंचेंगे और विकास दुबे को अपने साथ लेकर यूपी आएंगे।

मध्य प्रदेश पुलिस के मुताबिक जल्द ही विकास दुबे को उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं उसकी दौरान मेडिकल जांच भी जा रही है, जिसमें कोरोना परीक्षण (COVID-19 Test) भी किया जाएगा। इसके अलावा एमपी पुलिस विकास दुबे की 6 दिन की हिस्ट्री भी खंगालेगी। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कब उज्जैन पहुंचा? किसके संपर्क में आया? किसने शरण दी? पुलिस पूरा खुलासा करने की तैयारी में लगी हुई है।

सूत्रों के अनुसार पता चला है कि एक फूल बेचने वाले शख्स के सुराग पर विकास दुबे गिरफ्त में आया हैं। मास्क उतारने के बाद फूल वाले से विकास दुबे ने बातचीत की थी। फूल वाले को विकास दुबे की शक्ल पर शक हुआ था, जिसके बाद उसने प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को विकास दुबे की जानकारी दी। प्राइवेट सिक्योरिटी के गार्ड एक पुलिस जवान के साथ महाकाल मंदिर कैंपस में दाखिल हुआ और यहां उन्होंने विकास दुबे को पकड़ा। विकास दुबे से पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद विकास दुबे को महाकाल स्थित चौकी पर लाया गया। पुलिस का शिकंजा कसता देख विकास दुबे ने खुद का परिचय दिया।

शराब कारोबारी से जुड़ा था लिंक

उज्जैन के एक शराब कारोबारी से विकास दुबे के लिंक जुड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र से शराब कारोबारी को पकड़ा गया। कारोबारी मूल रूप चित्रकूट का रहने वाला है। पुलिस को शक है कि इसी कारोबारी ने दुबे को योजनाबद्ध तरीके से उज्जैन बुलाया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करना शुरू कर दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो