scriptवोटर लिस्ट में सुधार के लिए बीएलओ एप, अब हर बूथ पर लगेगा मतदाता मेला | voter list to be improved by blo app | Patrika News

वोटर लिस्ट में सुधार के लिए बीएलओ एप, अब हर बूथ पर लगेगा मतदाता मेला

locationलखनऊPublished: Dec 24, 2017 01:46:17 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

मतदाता सूची में गड़बड़ी पाई जाने की वजह से बीएलओ रजिस्टर एप तैयार किया गया है।

voter list
करिश्मा लालवानी

लखनऊ. इलेक्शन के दौरान होने वाली गड़बड़ी को लेकर लोगों में खूब हलचल मची हुई है। मतदाता सूची में गड़बड़ी पाई जाने की वजह से बीएलओ रजिस्टर एप तैयार किया गया है। इस एप का कमाल ये होगा कि लोग जिसे भी वोट करेंगे, वो सब इस एप में रिकॉर्ड होगा। इसके जरीये रिकॉर्ड फीड कर सकेंगे। इसके लिए 4 विधानसभा के 1200 बीएलओ को एप के इस्तेमाल और उसके संचालन की ट्रेनिंग दी जा रही है।
गड़बड़ीयों को रोकने के लिए बीएलओ एप कारगर

मतदाता सूची में गड़बड़ीयों को रोकने के लिए बीएलओ एप कारगर है। मतदाता सूची में जो भी वोटर्स शामिल होंगे, उनके पूरे रिकॉर्ड इसमें होंगे। एप का लिंक साइट आयोग से होगा। बीएलओ पर जिसका जो भी वोट रिकॉर्ड होगा, वो एप की साइट पर जाएगा। इसपर पोलिंग स्टेशन की जानकारी होगी। इस माध्यम से वोटों में होने वाली गड़बड़ी को रोका जा सकेगा और इमानदार वोट्स पर पैनी नजर रखई जा सकेगी।
प्रत्येक बूथ पर मेला

बता दें कि एक माह तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान उन उम्मीदवारों के नाम दोबारा जोड़े जा सकते हैं, जिनके नाम पहले इस लिस्ट में नहीं थे। इसके लिए हर रविवार को प्रत्येक बूथ पर मेला लगेगा। यहां बीएलओ भी मौजूद रहेगा। जो लोग अपना नाम सूची में शामिल कराना चाहते हैं, वो करेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए अभियान

गोरखपुर लोकसभा चुनाव और फूलपुर लोकसभा चुनाव 22 मार्च से पहले नहीं होंगे। इस दौरान इन चुनावों से पहले मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 26 जनवरी से होगा। इन अभियान के दौरान हर रविवार को बूथ पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। मतदाता सूची में जो भी परेशानियां या आपत्तियां आएंगीं, उन पर वितार किया जाएगा औऱ समस्या का निवारण भी किया जाएगा।
जुड़ेंगे नाम

अभियान के दौरान 1 जनवरी, 2018 को जिनकी आयु 18 वर्ष तक हो चुकी होगी, उनके नाम जुड़ने, त्रुटियां ठीक करने, डुप्लाकेट सहित अन्य कार्य भी होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो