scriptसपा-बसपा के गठबंधन पर पहली बार आया बीजेपी का धमाकेदार बयान, जेपी नड्डा ने कही बड़ी बात | We were already prepared for the SP-BSP combine: JP Nadda | Patrika News

सपा-बसपा के गठबंधन पर पहली बार आया बीजेपी का धमाकेदार बयान, जेपी नड्डा ने कही बड़ी बात

locationलखनऊPublished: Jan 16, 2019 03:56:49 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

बोले- इस बार हम जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
 

bjp

सपा-बसपा के गठबंधन पर पहली बार आया बीजेपी का धमाकेदार बयान, जेपी नड्डा ने कही बड़ी बात

लखनऊ. लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा का फोकस उत्तर प्रदेश की अस्सी सीटों पर है। बुधवार को यूपी भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय स्वाथ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि जीत के सभी चिराग हमारे पास हैं। चुनाव फिजिक्स नहीं केमेस्ट्री है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी नड्डा ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन का मुकाबला करने के लिए पहले से ही तैयार थे। हम 2019 में जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। भाजपा सूबे में 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करेगी। एक सवाल के जवाब में नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। उसका प्रचार हमेशा शरारतपूर्ण होता है।
केंद्रीय मंत्री भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जितना गरीबों के लिए काम हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। मोदी सरकार देश के 30 करोड़ लोगों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाई है। देश के 55 करोड़ लोगों को मोदी सरकार हेल्थ सिक्योरिटी दे रही है। प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ हुआ है। चार लाख करोड़ रुपये डीबीटी के जरिये ट्रांसफर हुआ है। केंद्र ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत कर करोड़ों गरीबों को लाभ पहुंचाया है।
पीएम मोदी का संदेश लेकर घर-घर जाएगी
उन्होंने चुनाव की तैयारियों पर कहा कि भाजपा पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संदेश लेकर घर-घर जाएगी। हमें विश्वास है कि जनता का हमें पूर्ण समर्थन मिलेगा। नड्डा ने बोला कि 2014 में हमारी गठबंधन के सहयोगियों के साथ 73 सीटें थीं। इस बार ये संख्या 74 होगी। मगर कम नहीं होगी। अपना दल (एस) से विवादों पर उन्होंने कहा कि एनडीए यूपी में अपने सभी सहयोगियों के साथ पूरी क्षमता से चुनाव में उतरेगा और जीत के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगा।
चुनाव फिजिक्स नहीं केमिस्ट्री है
नड्डा ने कहा कि 2014 के बाद प्रदेश में भाजपा का विस्तार हुआ है। यूपी में संगठन की ताकत बढ़ी है। जीत के सभी चिराग हमारे पास है। चुनाव फिजिक्स की तरह होता है केमिस्ट्री नहीं। वहीं, प्रदेश में कई सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्होंने कहा कि जब पलटन बढ़ती है तो उसे संभालने वालों की संख्या भी बढ़ती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो