scriptमौसम अलर्ट, हो जाएं सावधान, बदली-बारिश से फिर बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी की ये चेतावनी | Weather alert IMD weather forecast rain cold hailstorm iUttar pradesh | Patrika News

मौसम अलर्ट, हो जाएं सावधान, बदली-बारिश से फिर बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी की ये चेतावनी

locationलखनऊPublished: Jan 05, 2020 08:45:41 am

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी, ओले गिरने की भी संभावना है…

मौसम विभाग का अलर्ट, बदली-बारिश से फिर बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी की ये चेतावनी

मौसम विभाग का अलर्ट, बदली-बारिश से फिर बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी की ये चेतावनी

लखनऊ. राजधानी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गुनगुनाती धूप के चलते ठंड से कुछ राहत मिली है। अधिकतम तापमान में भी बढो़त्तरी आई है। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से कम ही बना हुआ है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम एक बार फिर तेजी से पल्टी मारेगा। पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 7 और 8 जनवरी के आसपास प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक तापमान गिरेगा और ठंड एक बार फिर तेजी से बढ़ेगी।

फिर करवट बदलेगा मौसम

मौसम एक बार फिर करवट बदलने की तैयारी में है। मौसम निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक 6 जनवरी से प्रदेशभर में बदली छायेगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बीते चौबीस घंटों में प्रदेश में कई जगहों पर छिटपुट बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। यूपी के लगभग सभी जिलों में कल यानी सोमवार को स्कूल खुलेंगे। लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगर बारिश हुई तो एक बार फिर ठंड बढ़ेगी और स्कूलों में छुट्टियां भी हो सकती हैं।

कोहरा करेगा परेशान

मौसम विभाग के मुताबिक भले ही दिन में अच्छी धूप मिले, लेकिन कोहरे की परेशानी बनी रहेगी। पिछले दिनों बादलों और बारिश के कारण कोहरे से थोड़ी राहत मिली थी लेकिन अब मौसम के साफ होने कारण ज्यादातर जिलों में सुबह सुबह कोहरे की समस्या बनी रहेगी। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छट जायेगा और लेकिन अगले कुछ दिनों तक बारिश और ओले गिरने की संभावना बन रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो