Weather Alert: अभी-अभी आया IMD का ताजा अपडेट, इन 22 जिलों में अगले 24 घंटे तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी
लखनऊPublished: Aug 17, 2023 02:19:49 pm
Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून की बेरुखी से सूर्यदेव ने टशन दिखानी शुरू कर दी है। इससे राहत को लेकर मौसम विभाग ने अभी-अभी ताजा अपडेट जारी किया है। इसके तहत अगले 24 घंटे के बीच 22 जिलों में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना होने की संभावना है।


Weather Rain Update Today in UP
Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून की बेरुखी से सूर्यदेव ने टशन दिखानी शुरू कर दी है। इससे राहत को लेकर मौसम विभाग ने अभी-अभी ताजा अपडेट जारी किया है। इसके तहत अगले 24 घंटे के बीच 22 जिलों में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों के साथ अन्य कई शहरों में मौसम विभाग ने बारिश के संकेत जारी किये हैं। वहीं प्रदेश में बादलों की आवाजाही भी जारी रहेगी। हल्की बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ने की भी संभावना है। वहीं प्रदेश में बारिश न होने के चलते तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है।