Rainfall Forecast: मौसम विभाग का डबल अलर्ट, 1.25 घंटे तक 11 जिलों में भारी बारिश और 6 जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
लखनऊPublished: Jul 10, 2023 08:01:59 am
Rainfall Forecast: उत्तर प्रदेश में मानसून के एक्टिव होने से बारिश का दौर चल रहा है। लगभग पूरे यूपी तक बारिश से लोग तरबतर है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी फिर तेज हुई है। इसके चलते यूपी के 11 जिलों में भारी और 6 जिलों में अतिवृष्टि का डबल अलर्ट जारी किया गया है।
Rainfall Forecast: उत्तर प्रदेश में मानसून के एक्टिव होने से बारिश का दौर चल रहा है। लगभग पूरे यूपी तक बारिश से लोग तरबतर है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी फिर तेज हुई है। इसके चलते यूपी के 11 जिलों में भारी और 6 जिलों में अतिवृष्टि का डबल अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में फिर से सक्रिय हो चुका है। इसके चलते 11 जुलाई से पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं।