scriptबदलते मौसम के बीच ठंडक ने दी दस्तक, इस साल ऐसा रहेगा मौसम, IMD से आया बड़ा अपडेट | weather alert winter to strike in UP | Patrika News

बदलते मौसम के बीच ठंडक ने दी दस्तक, इस साल ऐसा रहेगा मौसम, IMD से आया बड़ा अपडेट

locationलखनऊPublished: Oct 15, 2019 03:57:24 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार मानूसन जाने के बाद प्रदेश में अब सप्ताह भर मौसम साफ रहने की उम्मीद

बदलते मौसम के बीच ठंडक ने दी दस्त, इस साल ऐसा रहेगा मौसाम, IMD से आया बड़ा अपडेट

बदलते मौसम के बीच ठंडक ने दी दस्त, इस साल ऐसा रहेगा मौसाम, IMD से आया बड़ा अपडेट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon News) पूरी तरह से जा चुका है। अब सुबह से ही तेद धूप के साथ हल्की हवाओं के बीच सर्द का एहसास होने लगा है। हवाओं में नमी सी महसूस किया जा रहा है। घरों व आफिसों में पंखे, कूलर व एसी बंद कर दिए गए है। मौसम ने धीरे-धीरे ठंडक का रूप ले लिया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार मानूसन जाने के बाद प्रदेश में अब सप्ताह भर मौसम साफ रहने की उम्मीद की जा रही है।सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज मंगलवार को न्यनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व उच्चतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि आगे आने वाले सप्ताह में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। वहीं जल्द ही पूर्वांचल में सुबह के दौरान कोहरा भी अपना असर दिखाने लगेगा। सुबह के समय अंचलों में कोहरा और सघन होने लगेगा और धीरे-धीरे ठंड का भी असर बढ़ता दिखेगा। कई जगह कोहरा गिर सकता है। धुंध सा मौसम रहेगा।
मंगलवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23 डिग्री, फैजाबाद का 22 डिग्री, मेरठ का 21 डिग्री और बहराइच का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस बदलते मौसम में तबियत का विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। वायु गुणवत्ता खराब हो रही है। बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। हवा का का स्तर आने वाले दिनों में बहुत खराब स्तर तक पहुंच सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो