script

मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट, चार दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी एक और बड़ी जानकारी

locationलखनऊPublished: Oct 19, 2019 09:19:29 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

शनिवार को भी सुबह काले बादल छाए हुए है

मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट, चार दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी एक और बड़ी जानकारी

मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट, चार दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी एक और बड़ी जानकारी

लखनऊ. Weather Forecast Update उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बीते दो दिनों से अचानक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही बदली जैसी छा जाती है। वहीं आज शनिवार को भी सुबह काले बादल छाए हुए है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को बादलों की आवाजाही रहेगी। जिसकी वजह से तापमान (Temperature) में कमी रहेगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश (Eastern Uttar Pradesh) में अगले तीन-चार दिन बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश (Rain Alert) के आसार हैं। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार मौसम के मिजाज में यह परिवर्तन हवा में बदलाव के चलते होगा। शुक्रवार से ही पूर्वी हवाएं जोर पकड़ लिया है। जिससे वायुमंडल में नमी बढने लगी है। वर्तमान में चल रही उत्तरी पश्चिमी हवाएं थम जाएंगी। हालांकि, इसका प्रभाव तीन-चार दिन ही रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।
शिनवार को तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शुक्रवार को मौसम मुख्यत: साफ रहेगा। सुबह के समय धूप में तेजी रही, वहीं बाद में धूप में कमी रही। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगरा का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, मेरठ का 19 डिग्री, फैजाबाद का 20 डिग्री और बहराइच का 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

ट्रेंडिंग वीडियो