scriptफिर सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम होगा परिवर्तन, मौसम विज्ञानियों का अनुमान | weather may change for entire North India including Uttar Pradesh | Patrika News

फिर सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम होगा परिवर्तन, मौसम विज्ञानियों का अनुमान

locationलखनऊPublished: Oct 30, 2021 06:01:11 pm

Submitted by:

Vivek Srivastava

मौसम विभाग के मुताबिक दिवाली से दो दिन पहले लगातार गिर रहे तापमान में ब्रेक लग सकता है। ये ब्रेक पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगेगा। जिससे दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में सर्द मौसम से थोड़ी राहत मिल सकती है।

weather_1.jpg
UP Weather News: दिवाली के दिन लगातार गिरते पारे से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक दिवाली से दो दिन पहले लगातार गिर रहे तापमान में ब्रेक लग सकता है। ये ब्रेक पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगेगा। जिससे दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में सर्द मौसम से थोड़ी राहत मिल सकती है।
दीपावली से दो दिन पहले ठंड से हल्की राहत मिल सकती है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसकी वजह से ठंडी और शुष्क हवा पर ब्रेक लग सकता है। यह हवा अफगानिस्तान की ओर से मैदानी क्षेत्रों की तरफ आ रही हैं। इसके असर से विपरीत चक्रवाती हवा का क्षेत्र बनेगा, जो कि आसपास के क्षेत्रों की हवा को भी अपने साथ पहाड़ी क्षेत्रों पर ले जाएगी।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। अगले कुछ दिन में इसके पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। यह पश्चिम दिशा में तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा। एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल रहा है। इसी परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा केरल से अरब सागर, कर्नाटक से पूर्वी मध्य अरब सागर तक जा रही है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से पर एंटीसाइक्लोन बना हुआ है। पश्चिमी हिमालय के ऊपर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।
देश के कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश

केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों सहित उत्तर भारत में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, पुडुचेरी और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में भी हल्की वर्षा हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ लक्षद्वीप में भी मध्यम बारिश देखी गई। देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भाग में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो