scriptWeather News: उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, पहाड़ों में हुई मौसम की पहली बर्फबारी से तेजी से गिरेगा तापमान | weather news due to snowfall temperature go down monsoon returns | Patrika News

Weather News: उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, पहाड़ों में हुई मौसम की पहली बर्फबारी से तेजी से गिरेगा तापमान

locationलखनऊPublished: Oct 11, 2021 05:35:55 pm

Submitted by:

Vivek Srivastava

Weather News: पहाड़ों पर मौसम की पहली बर्फबारी (Snowfall) हो गयी है। जिससे उत्तर भारत में मौसम के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून की वापसी होते ही पश्चिम के पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाएँ तामपान को गिराना शुरू कर देंगी। विशेषज्ञों के मुताबिक अक्टूबर के चौथे हफ्ते से सुबह-शाम ज्यादा ठंड का एहसास होने लगेगा।

india-2.jpg
Weather News. अक्टूबर का महीना जैसे-जैसे बीत रहा है वैसे-वैसे तामपान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। खिली धूप होने के बावजूद लोगों को गरमी से राहत भी मिलनी शुरू हो गयी है। मॉनसून की विदाई के साथ ठंड का एहसास होने लगा है।
पहाड़ों पर मौसम की पहली बर्फबारी हो गयी है। जिससे उत्तर भारत में मौसम के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हो सकती है। दरअसल, 11 अक्टूबर को जम्मू- कश्मीर के कुछ इलाकों में पहली बर्फबारी देखने को मिली है। इसके साथ ही अब उत्तर भारत समेत देश के अन्य राज्यों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून की वापसी होते ही पश्चिम के पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाएँ तामपान को गिराना शुरू कर देंगी। करीब एक हफ्ते बाद मॉनसून के पूरी तरह वापसी के आसार हैं। जैसे ही मॉनसून की पूरी तरह वापसी हो जाएगी उसके बाद से ही ठंड का आगमन हो जाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक अक्टूबर के चौथे हफ्ते से सुबह-शाम ज्यादा ठंड का एहसास होने लगेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो