scriptमौसम विज्ञान की बड़ी चेतावनी, 24 घंटे में देखा जाएगा बड़ा बदलाव.. हो जाएं सतर्क | weather news latest update | Patrika News

मौसम विज्ञान की बड़ी चेतावनी, 24 घंटे में देखा जाएगा बड़ा बदलाव.. हो जाएं सतर्क

locationलखनऊPublished: Mar 12, 2019 03:47:19 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

मौसम ने ली करवट, लखनऊ में पारा 31 डिग्री के पार

manson

मौसम विज्ञान की बड़ी चेतावनी, 24 घंटे में देखा जाएगा बड़ा बदलाव.. हो जाएं सतर्क

लखनऊ. मौसम में धीरे-धीरे गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे ठंडी हवाअों का जोर कम पड़ रहा है, धूप अपना असर दिखा रही है। वहीं सोमवार व मंगलवार को अधिकतम पारा 31 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ गर्मी बढ़ने के आसार है। साथ-साथ जिले के कुछ हिस्सों में बादल होने के भी आसार हैं। दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी यूपी में दो, तीन में बारिश और ओले पड़ने की संभावना जताई गई है। पिछले दो हफ्तों से लखनऊ में अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था जो इधर काफी बढ़ गया है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को हल्की बरसात हो सकती हैं, जबकि गुरुवार को तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम का रूप सेहत के लिए खिलवाड़

मौसम का यह अजीब मिलाजुला रूप सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है। लोग ऐसे वायरल की चपेट में आ रहे हैं जो एक-दो दिन के बजाय हफ्तों में जैसे-तैसे ठीक हो पा रहा है। डॉक्टर के पास मरीजों की भीड़ लग रही है। वो भी इस अजीब वायरल को समझ नहीं पा रहे हैं। सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द , सिर दर्द और कई दिनों तक शरीर में कमजोरी। इन दिनों लोग ऐसे ही लक्षणों वाले वायरल की चपेट में आ रहे हैं। दवाई लेने के बाद हफ्तेभर तक ठीक रहते हैं और फिर हल्का बुखार शुरू हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी सर्दी खांसी में है जो लंबे समय तक ठीक नहीं हो पा रही है। इसकी चपेट में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी हैं। डॉक्टर भी इस बात को मान रहे हैं कि इन दिनों शहर में ऐसा फ्लू चल रहा है जो न तो बहुत ज्यादा खतरनाक है न बहुत साधारण है। हर अस्पताल और प्राइवेट क्लिनिक में मरीजों की भरमार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो