लखनऊ

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के साथ उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, सुबह और शाम के तापमान में आयी जबरदस्त गिरावट

दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरे देश से विदाई हो गयी है। पिछले 46 वर्षों में ये सातवीं बार ऐसा हुआ है कि मानसून की वापसी इतनी देर से हुई है। मगर मानसून की वापसी के साथ ही उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड तेजी से बढ़ा है। सुबह और शाम को पारा नीचे चला जा रहा है।

लखनऊOct 25, 2021 / 05:46 pm

Vivek Srivastava

Weather News: पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के साथ उत्तर भारत में भी मौसम ने करवट ले ली है। मॉनसून की रुखसती के साथ ही देश भर में गुलाबी ठंड का अहसास शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठंड की आहट हो गई है। जिन घरों में छोटे बच्चे और बुजर्ग हैं वहां स्वेटर भी निकल गये हैं।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक ठंड में अब तेजी से इज़ाफा होगा। मौसम विभाग के मुताबिक सन 1975 के बाद से ऐसा सातवीं बार हुआ है जब दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देर से वापसी की है। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फबारी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। श्रीनगर में अक्टूबर में सबसे सर्द दिन का रिकॉर्ड टूट गया है। पहाड़ों पर मौसम ने करवट ऐसी ली कि नवंबर से पहले ही भारी बर्फबारी शुरू हो गई है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश से वापसी कर ली है। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि इस साल मानसून ने 46 साल में सातवीं बार सबसे देरी से वापसी है। हालांकि दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती दबाव विकसित हो रहा है जिससे एकबार फिर मौसम के बेपटरी होने की आशंका है।
अब सक्रिय होगा पूर्वोत्तर मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक अब पूर्वोत्तर मानसून की बारी है जो अक्टूबर से दिसंबर तक दक्षिणी राज्यों में बारिश लाता है। विभाग की मानें तो इसके सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग की से जारी बयान में कहा गया है कि सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश से वापसी कर ली।

Home / Lucknow / दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के साथ उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, सुबह और शाम के तापमान में आयी जबरदस्त गिरावट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.