scriptजब अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस में चलने लगा योगी का वीडीयो, क्या था इस वीडियो में जो मच गया हड़कम्प | When Yogi's video started running in Akhilesh's press conference, what | Patrika News

जब अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस में चलने लगा योगी का वीडीयो, क्या था इस वीडियो में जो मच गया हड़कम्प

locationलखनऊPublished: Oct 06, 2019 01:48:15 pm

Submitted by:

Anil Ankur

अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में की थी प्रेस वार्ता

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाहुबली रमा कांत यादव के सपा में शामिल होने के लिए प्रेस वार्ता आयोजित की। उसी वक्त उनकी प्रेस वार्ता में सीएम योगी का वीडियो उनके स्क्रीन पर चलने लगा। उसे देखकर हड़कम्प मच गया।
दरअसल कार्यक्रम में अखिलेश भावुक हो गए। उन्होंने स्टाफ से कहा कि वह वीडीयो दिखाएं तो वहां पर योगी का वीडियो दिखाया गया। हालांकि अखिलेश ने साफ कहा था कि योगी का वीडियो देखकर आप लोग आश्चर्य चकित हो जाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में शिक्षा में ऊपर से नम्बर एक होना चाहिए था, लेकिन वह नीचे से नम्बर में हैं। इसी प्रकार मध्यान्ह भोजन में भी हम नीचे स्तर पर हैं। कोई भी काम उनकी सरकार में सही नहीं हो रहा है। हमने लखनऊ में बेसिक शिक्षा स्कूल मॉडल के रूप में चलवाया था। लेकिन वह भी बर्बाद कर दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। पानी की टंकी में चढऩे को पूरा परिवार मजबूर हो रहा है। गोंडा के साहू परिवार के लोग हमसे मिले। उसका परिवार एक महीने घूम रहा है। उसे न्याय नहीं मिल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो