script

अरे इस बार फिर इन्हें क्यों चुन लिया वोटरों ने, जानिए क्या है खासियत

locationलखनऊPublished: Jul 14, 2019 07:16:49 pm

Submitted by:

Anil Ankur

अरे इस बार फिर इन्हें क्यों चुन लिया वोटरों ने, जानिए क्या है खासियत

jaipur nagar nigum

पंचायत उपचुनाव

लखनऊ. राजकीय वाहन चालक संघ, विद्युत सुरक्षा निदेशालय उ.प्र.का प्रान्तीय अधिवेशन विद्युत सुरक्षा निदेशालय गोमतीनगर के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। लेखाजोखा प्रस्तुत करने के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी भंग कर दी गई।
निर्वाचन अधिकारी प्रदेश अध्यक्ष राजकीय वाहन चालक महासंध रामफेर पाण्डेय एवं सहायक चुनाव अधिकारी महासंघ के प्रान्तीय महामंत्री मिठाई लाल सभी पदों पर नाम आमंत्रित करने के उपरान्त सभी पदों पर सर्व सम्मति से एक एक नाम आने पर समस्त कार्यकारिणी निर्वाचित घोषित कर दी गईं। प्रदेश अध्यक्ष पद पर तीसरी बार वीरेन्द्र पाण्डेय को चुना गया।

निर्वाचन अधिकारियों ने अपनी घोषणा में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष प्रभुनाथ, महामंत्री हरेन्दर सिंह बिष्ट, संगठन मंत्री सुरेन्द्र कुमार शास्त्री, प्रचार मंत्री रामकिशुन यादव, कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार को निर्वाचित घोषित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने संरक्षक पद पर राजवीर सिंह एवं आडीटर पद पर इमरान की घोषणा के उपरान्त अपनी मुख्य मांग संवर्ग के पुर्नगठन के लिए निदेशक विद्युत सुरक्षा एवं प्रमुख सचिव से मिलकर जोरदार तरीके से उठाये जाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने महासंघ के पदाधिकारियों को बताया कि संवर्ग पुर्नगठन 14 जून 2012 से अनुमन्य है। निर्वाचित पदाधिकारियों को महासंघ के अध्यक्ष रामफेर पाण्डेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाईं। इस अधिवेशन को चालक संध वाणिज्यकर विभाग के अध्यक्ष हरिप्रसाद एवं महामंत्री प्रेम प्रकाश, समाज कल्याण चालक संघ के महामंत्री सहजराम और पेंशन निदेशालय के महामंत्री मुरारीलाल ने सम्बोधित किया।

ट्रेंडिंग वीडियो