scriptआखिर क्यों डरती है 4 साल के बेटे से उन्नाव पुलिस | Why Unnao Police afraid of 4 year son? | Patrika News
लखनऊ

आखिर क्यों डरती है 4 साल के बेटे से उन्नाव पुलिस

आरोपी ने बताया कि किसके माध्यम से यह कार्रवाई की गई है। उन्हें कुछ नहीं मालूम है। हमने पुलिस प्रशासन को जांच की मांग की है।

लखनऊSep 09, 2017 / 06:45 pm

Ashish Pandey

unnao police

unnao police

उन्नाव। 4 साल के मासूम पर शांति भंग की आशंका में संगत धारा में निरुद्ध करना जनपद में आज चर्चा का विषय बना हुआ है। कैसे एक 4 साल का मासूम पुलिस के लिए खतरा बन सकता है। पंजीकृत मुकदमे में उसके पिताजी व चाचा को भी नामित किया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष से बातचीत करने का प्रयास किया गया। परंतु उनका फोन नहीं उठा। एडीजी लखनऊ जोन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है पुलिस अधीक्षक से भी बातचीत हुई है।
कल्कर्किल त्रुटि सामने आ रही है। लेकिन जांच कराया जा रहा है ।दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इधर। इधर पीड़ित ने बताया कि उनका किसी से कोई बैलेंस नहीं है और ना ही दुश्मनी है उनके मोहल्ले में बड़ी संख्या में गांजा का व्यापार होता है जिसका विरोध करने पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की है उन्होंने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं मालूम है कि उनका नाम कैसे आया है
पीड़ित भाजपा का नगर मंत्री है

जनपद का गंगा घाट थाना क्षेत्र उस समय चर्चा में आ गया। जब एक 4 वर्षीय बालक मासूम को गंगाघाट थाना पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में निरुद्ध कर दिया घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। थाना पुलिस रिकॉर्ड में शांति भंग के आरोपी बने अनिल गिहार भारतीय जनता पार्टी के नगर मंत्री हैं ने बताया कि उनके साथ उनके भाई कल्लू और उनके पुत्र यश जिसकी उम्र लगभग 4 साल है को भी निरुद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि किसकी साजिश से यह मुकदमा पंजीकृत हुआ है। यह जांच का विषय है। परंतु उनका परिवार इस समय परेशानी में आ गया है। अनिल बताया कि मोहल्ले में कुछ लोगों द्वारा गांजा का बड़े पैमाने पर व्यापार किया जाता है। जिसका उन्होंने विरोध किया था।संभव है गंगा घाट थाना पुलिस ने गांजा के अवैध व्यापार का विरोध करने पर उन्हें सबक सिखाया है।इस संबंध में गंगा का थाना अध्यक्ष से बातचीत करने का प्रयास किया गया। परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया। एडीजी लखनऊ जोन ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बातचीत की है। एडीजी ने इसे क्लर्कियल त्रुटि बताया है और कहा है कि जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Home / Lucknow / आखिर क्यों डरती है 4 साल के बेटे से उन्नाव पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो