बताया जाता है, कोतवाली क्षेत्र के पलका गांव निवासी एक 25 वर्षीय महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो जाने पर पति ने उसे बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट से आहत महिला ने क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे वह अचेत हो गई, महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और वहां से छोड़कर निकल लिया। यहां चिकित्सकों द्वारा महिला का इलाज किया गया। जब महिला स्वस्थ्य हो गई तो उसने अपने पति के पास जाने से इंकार कर दिया। साथ ही आरोप लगाया कि पति द्वारा उसके साथ प्रति दिन मारपीट की जाती है। महिला का जिला अस्पताल में रो, रो कर बुरा हाल बना हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी करने के बाद उसे मदद करने का भरोसा दिया है। वहीं पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला का डाक्टर इलाज कर रहे हैं। उसकी आर्थिक मदद भी की जाएगी। पुलिस कहा कहना है कि महिला का आरोपी पति आई दिन उससे मारपीट करता है इस लिए महिला अब उसके साथ नहीं जाना चाहती है। अब उसके पति को पकडऩे के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।