लखनऊ

पति की मारपीट से क्षुब्ध पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ

अचेत हो जाने पर अस्पताल छोड़कर भाग गया पति, महिला के स्वस्थ्य हो जाने पर सूचना दी पुलिस को।

लखनऊAug 10, 2017 / 10:16 pm

Ashish Pandey

Husband beaten wife

महोबा। एक महिला को उसके पति ने मारा पीटा वहीं इससे नाराज पत्नी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, अचेत हो जाने पर पति द्वारा उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया और वह वहां से छोड़कर निकल लिया। यहां महिला का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया। महिला ने सूचना पुलिस को दी है। महिला का जिला अस्पताल में रो, रो कर बुरा हाल बना हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी करने के बाद उसे मदद करने का भरोसा दिया है। वहीं पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
बताया जाता है, कोतवाली क्षेत्र के पलका गांव निवासी एक 25 वर्षीय महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो जाने पर पति ने उसे बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट से आहत महिला ने क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे वह अचेत हो गई, महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और वहां से छोड़कर निकल लिया। यहां चिकित्सकों द्वारा महिला का इलाज किया गया। जब महिला स्वस्थ्य हो गई तो उसने अपने पति के पास जाने से इंकार कर दिया। साथ ही आरोप लगाया कि पति द्वारा उसके साथ प्रति दिन मारपीट की जाती है। महिला का जिला अस्पताल में रो, रो कर बुरा हाल बना हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी करने के बाद उसे मदद करने का भरोसा दिया है। वहीं पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला का डाक्टर इलाज कर रहे हैं। उसकी आर्थिक मदद भी की जाएगी। पुलिस कहा कहना है कि महिला का आरोपी पति आई दिन उससे मारपीट करता है इस लिए महिला अब उसके साथ नहीं जाना चाहती है। अब उसके पति को पकडऩे के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.