script

अखिलेश का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- केंद्र में सरकार बनते ही किसानों का पूरा कर्ज माफ करेंगे

locationलखनऊPublished: Feb 24, 2019 03:21:17 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

बोले-पीएम देश के लोगों के साथ मजाक कर रहे हैं। Will wave off full farmers loan, after making govt in centre – Akhilesh Yadav
 

akhilesh and modi

अखिलेश का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- केंद्र में सरकार बनते ही किसानों का पूरा कर्ज माफ करेंगे

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ढकोसला बताते हुए कहा कि पीएम मोदी देश के किसानों के साथ मजाक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार केंद्र में हमारी सरकार बनते ही सबसे पहला काम किसान का सौ प्रतिशत ऋण माफ करने का होगा।
कहा, हम किसान का पूरा कर्ज माफ करेंगे। कहा कि किसान अन्नदाता है, जो सारे देश का पेट भरता है। आज वह केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के कारण कर्ज और सूद में जकड़ा हुआ है। हमारी केंद्र में सरकार बनते ही सबसे पहले काम किसान का सौ प्रतिशत कर्ज माफ करने का होगा। इसके बाद ऐसी नीतियां लाएंगे जिससे किसान का विकास हो। अब तो देश में स्वर्णिम क्रांति का समय है।
भाजपा सरकार से सभी को मुक्तिदिलाने का समय है। लोकसभा चुनाव आते ही भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर विपक्ष हमलावर हो गया है। एक ओर पीएम मोदी अपने पांच साल के किए गए कार्य की बखान करने में जुटे हैं तो वहीं सपा-बसपा और कांग्रेस उन्हें घेरने में लगे हैं। विपक्ष भाजपा पर लगातार हमलावर है।
यूपी में सपा-बसपा गठबंधन के बाद दोनों दल भाजपा और पीएम मोदी पर करारा हमला बोल रहे हैं। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ का गढ़ कहे जाने वाले गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई तो वहीं किसानों के लिए किए गए कार्यों की बखान भी की।

ट्रेंडिंग वीडियो