महिला ने कहा कि उसका शौहर उसे मजाक में कहा करता था कि वह उसकी सातवीं बीवी है। पीड़िता ने बताया कि उसने एक महिला से संपर्क किया, जो आरोपी की नौवीं पत्नी है। आरोपी युवक ने कहा कि मैंने सिर्फ तीन शादियां की हैं। मेरी बीवी ने मजाक को सीरियसली ले लिया है। पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने आरोपी शौहर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी ने तीन शादियों की बात कबूल कर ली है, जबकि उसकी पत्नी नौ शादियां करने का का आरोप लगा रही है।
शादी से पहले परिजनों ने रखी थी ये शर्त
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके परिजनों ने इंटरनेट से उसके लिये चित्तौड़ के रियल एस्टेट कारोबारी समीर अहमद खान का रिश्ता ढूंढा था। परिजनों ने युवक के सामने शर्त रखी थी कि वह अगर लखनऊ में रहकर अपना बिजनेस करेगा तो ही शादी की बात आगे बढ़ेगी, जिसे समीर खान ने मान लिया था। इसके बाद दोनों का निकाह हो गया और वे लखनऊ में ही एक किराये के मकान में रहने लगे।

रोजाना लड़कियों से फोन पर करता था बात
महिला ने बताया कि शादी के बाद भी उसके शौहर लगातार व्यस्त रहता था। उसके पास कई लड़कियों के फोन आते थे। इसलिये वो किसी को भी अपना फोन छूने तक नहीं देता था। महिला ने छानबीन की तो पता चला कि वह दो युवतियों नेहा और यासमीन को पैसे भेजता था। महिला ने बताया कि वह राजस्थान की एक लड़की से रोजाना बात करता था, उसने पूछा तो कहा कि वह चचेरे भाई की पत्नी से बात करता है।

बीवी को हुआ शक तो…
पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही यासमीन ने समीर को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे उसने ब्लॉक कर दिया। बीवी को शक हुआ तो उसने छानबीन शुरू की। उसे यासमीन का मोबाइल नंबर मिल गया। उसने बात की तो बात की तो सारी हकीकत सामने आ गई। इसके बाद दोनों ने पति का भंड़ाफोड़ने के लिए छानबीन शुरू की, तो पता चला कि उनके शौहर की पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं और अब तक वो नौ शादियां कर चुका है।